Jalandhar News: जालंधर में जागीर फाइनेंस के कारिंदों की दबंगई, आटो चालक को बंधक बनाया, पुलिस थाने में जमकर हंगामा

Daily Samvad
3 Min Read
पंजाब में दो विदेशी नागरिकों का अपहरण, फिरौती में मांगे 7 लाख रुपए
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 338 शब्द|📅 22 Aug 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर कैंट में निजी फाइनेंसर कंपनी जागीर फाइनांस की गुंडई सामने आई है। जागीर फाइनैंस के कारिंदों ने ब्याज में दिए पैसे की उगाही के लिए एक युवक को बंधक बना लिया। युवक के घर वाले जब थाने पहुंचे तो वहां भी जागीर फाइनेंस के कारिंदों ने उन्हें धमकी दी। इसके बाद थाने में जमकर हंगामा हुआ।

जानकारी के मुताबिक थाना जालंधर कैंट में पतारा फतेह नंगल खान निवासी शोभा ने शिकायत दी है। शोभा के मुकाबिक जागीर फाइनेंस से उसके पति ने कर्ज लिया था। उसकी वसूली करने के लिए उनके कारिंदों ने बेटे को बंधक बना लिया और ब्याज समेत पूरा पैसा वापस करने की धमकी दी, इसकी शिकायत उन्होंने थाना कैंट में की है।

ये भी पढ़ें: गुरुओं और शहीदों के नाम पर स्मार्ट सिटी के अफसरों ने किया घोटाला

शोभा के मुताबिक उसका बेटा गुरप्रीत (24) आटो चलाने का काम करता है। रविवार करीब 12:30 बजे गुरप्रीत सवारियों के लिए रामा मंडी चौक आटो स्टैंड पर मौजूद था। जहां पर जागीर फाइनेंस के दो कर्मी आए और जबरदस्ती उसको गाड़ी में बैठा आफिस ले जाकर पूरे दिन बंधक बनाए रखा।

शोभा का आरोप है कि जागीर फाइनैंस के कारिंदों ने उनके बेटे से जबरदस्ती कोरे कागज पर साइन करवा लिया, जबकि पैसों का लेनदेन उसके पति के साथ था। पीड़िता का कहना है कि उसके बेटे को बिना वजह बंधक बनाया गया है। इसकी शिकायत पीड़िता ने थाना कैंट को दी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस बंधक बनाए गुरप्रीत को आफिस से छुड़ा लाई। इसके बाद पुलिस राजीनामा करवाने पर अड़ गई।

ये भी पढ़ें: पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू गिरफ्तार

पीड़िता का कहना है कि जबरदस्ती पुलिसकर्मी ने लोन के पैसों का राजीनामा करवा हस्ताक्षर करवा लिए पर बंधक बनाने पर मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद थाना कैंट में देर शाम दंपती ने हंगामा कर दिया। पीड़िता ने कहा कि इसकी शिकायत जिला कमिश्नर के पास दर्ज करवाएंगे।

पूर्व मंत्री आशू को विजीलैंस ने किया गिरफ्तार, लुधियाना में हंगामा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *