Jalandhar Smart City Scam: डिप्टी मेयर का सनसनीखेज खुलासा, बोले- स्मार्ट सिटी के हर पन्ने में घोटाला, कांग्रेस ने मुझे चुप रहने पर मजबूर किया, CBI जांच के लिए CM मान से मिलूंगा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 374 शब्द|📅 22 Aug 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Smart City Scam: जालंधर के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने कहा है कि जालंधर स्मार्ट सिटी के 1000 करोड़ रुपए के कामों में हुई धांधली की विजीलैंस ही नहीं, सीबीआई से जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के हर पन्ने पर घोटाला है। उन्होंने कहा कि जब भी मैं इस घोटाले पर बोलना चाहा, कांग्रेस हाईकमान ने मुझे चुप करवा दिया।

कांग्रेस पार्टी छोड़ चुके डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने कहा कि कांग्रेस ने मुझे बेबश बना दिया था। स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट में विधायक, सांसद और मेयर डायरेक्टर और मैंबर के रूप में काम कर रहे थे। कई बार सांसद, विधायक और मेयर से उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर को भी मैंबर के रूप में जोड़ा जाए, लेकिन सांसद और विधायक ने एक न सुनी।

ये भी पढ़ें: गुरुओं और शहीदों के नाम पर स्मार्ट सिटी के अफसरों ने किया बड़ा घोटाला

डिप्टी मेयर बंटी के मुताबिक वे मैंबर के रूप में जुड़कर इस घोटाले और घपले को रोकना चाहते थे, जिससे उन्हें इस प्रोजैक्ट में मैंबर ही नहीं बनाया गया। अब 1000 करोड़ रुपए के काम में बड़े स्तर पर घोटाला हुआ है। इसमें अकेले अधिकारी ही नहीं, कई लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन सबके खिलाफ सीबीआई की जांच होनी चाहिए।

डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने कहा कि 120 फुटी रोड वाकई कुछ नेताओं के लिए दुधारू गाय बन गई है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट में 120 फुटी रोड को खोदकर स्टार्म सीवरेज पाइप डालने का काम किया गया था, इसमें बड़े स्तर पर धांधली की गई है। इसके लिए कई बार सांसद से लेकर सभी से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, उल्टे पार्टी हाईकमान ने उन्हें चुप रहने को विवश किया।

120 फुटी रोड को खोदो तो घोटाला ही निकलेगा

डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने कहा कि 120 फुटी रोड को खुदवा कर अगर पाइपों की जांच हो जाए, तो सारा घोटाला बाहर निकल आएगा। उन्होंने कहा कि 1000 करोड़ रुपए से हुए काम की जांच सीबीआई को सौंपनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलकर सीबीआई जांच की मांग करूंगा।

हिमाचल, उत्तराखंड और जेएंडके में बाढ़ और बारिश से भारी तबाही, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *