Punjab News: पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू गिरफ्तार, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Bharat Bhushan Ashu
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 291 शब्द|📅 22 Aug 2022

दीपक गुप्ता। डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु (Bharat Bhushan Ashu) को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance) ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले आज पंजाब कांग्रेस नेताओं ने मोहाली विजिलेंस कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

भारत भूषण आशु ने विजिलेंस को गिरफ्तारी की चुनौती दी, लेकिन उन्हें मोहाली में गिरफ्तार नहीं किया गया। लुधियाना पहुंचते ही आशु को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि पूर्व मंत्री आशू को विजीलैंस ने नामजद किया था। विजिलेंस ने मंडियों से अनाज लिफ्टिंग का ठेका हासिल करने वाले ठेकेदार तेलू राम, सहयोगी जगरूप सिंह, गुरदास राम एंड कंपनी व संदीप भाटिया के खिलाफ केस दर्ज कर तेलू राम को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें: गुरुओं और शहीदों के नाम पर स्मार्ट सिटी के अफसरों ने किया बड़ा घोटाला

उसकी गिरफ्तारी के बाद से ही पूर्व मंत्री आशु और उनके सहयोगियों को भी मामले में नामजद करने की चर्चाएं चल रही थीं। विजिलेंस ने आशु के करीबी मीनू मलहोत्रा को नामजद कर घर पर भी दबिश दी थी, लेकिन वह फरार हो गया था। इसी मामले में विजीलैंस ने आशू को आज लुधियाना से गिरफ्तार किया है।

मोहाली में आशु ने कहा कि अगर उन्हें गिरफ्तार करना है तो कर लिया जाए। उनका किसी घोटाले से कोई लेना देना नहीं है और उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा है। ध्यान रहे कि आशु टेंडरों में हुए घोटाले के आरोप में विजिलेंस के राडार पर थे। विजिलेंस इस मामले में आशु की भूमिका बता रही है। पिछले कई दिनों से आशु को गिरफ्तार किए जाने की बात भी सामने आ रही थी।

हिमाचल, उत्तराखंड और जेएंडके में बाढ़ और बारिश से भारी तबाही, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *