Jalandhar News: जालंधर के इस दफ्तर में पड़ी विजीलैंस की रेड, दो को किया काबू, आफिस में हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 23 Aug 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधऱ बस स्टैंड के पास मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (Motor Vehicle Inspector) के दफ्तर पर विजिलेंस (Punjab Vigilance) ने रेड की है। आरोप है कि स्कूली बसों को रिश्वत लेकर परमिट दिया जा रहा था। एसएससी विजीलेंस दलजिंदर सिंह ढिल्लों भी मौके पर पहुंच गए हैं। इस संबंध में दो लोगों को राउंडअप कर दफ्तर में ही पूछताछ की जा रही है।

एसएसपी विजिलेंस दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर दफ्तर में चेकिंग करने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि छापामारी नहीं बल्कि औचक निरीक्षण है। किसी सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। एसएसपी दलजीत ढिल्लों का कहना था कि इस संबंध में विजिलेंस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: गुरुओं और शहीदों के नाम पर स्मार्ट सिटी के अफसरों ने किया घोटाला

जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। हालांकि विजिलेंस की रेड के बाद बताया जा रहा है कि बसों को परमिट देने के मामले में रिश्वत लेने की सूचना थी। इस पर विजिलेंस टीम ने दो लोगों को राउंडअप किया है। एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने किसी को राउंडअप किए जाने की बात से भी इनकार किया है।

सूत्रों के अनुसार वहां से दो दलालों को पकड़ा गया है। इन्हीं दलालों के माध्यम से वहां रिश्वतखोरी का धंधा चल रहा था। फिलहाल अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन आज एमवीआई दफ्तर में विजीलेंस का छापा और दलालों की गिरफ्तारी को लेकर पूरे दिन चर्चा होती रही।

पूर्व मंत्री आशू को विजीलैंस ने किया गिरफ्तार, लुधियाना में हंगामा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *