डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सैंट्रल हलके के चौगिट्टी में वार्ड-16 के AAP सेवादार दीनानाथ प्रधान की अगुवाई में दिव्यांगजनों के लिए उपकरण मुहैया करवाने को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का विधायक रमन अरोड़ा और डीसी जसप्रीत सिंह ने शुभारंभ किया।
ये भी पढ़ें: गुरुओं और शहीदों के नाम पर स्मार्ट सिटी के अफसरों ने किया घोटाला
विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार हर नागरिक की सुरक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि AAP के संरक्षक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले जो भी गारंटी दी है, उसे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के इस दफ्तर में पड़ी विजीलैंस की रेड
वहीं, वार्ड-16 से AAP के सेवादार दीनानाथ प्रधान ने विधायक रमन अरोड़ा और डीसी जसप्रीत सिंह का आभार जताते हुए कहा कि आज के इस विशेष कैंप में दिव्यांगजनों के असेसमेंट फार्म अप्रूव्ड होने से लोगों को घर बैठे सभी तरह की सहूलतें मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि दिव्यांग भाई बहनों को सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाने की कोई जरूरत नहीं है, उन्हें अब घर बैठे उनके सभी फार्म भरे जाएंगे और सभी लाभ मिलेगा। इस मौके पर एसडीएम जयइंद्र सिंह, परवीण पहलवान, हरीश कुमार राजू, मनीष शर्मा, सरबजीत सिंह साबी आदि मौजूद थे।
पंजाब में हाईअलर्ट, मोहाली में 2 किमी का इलाका सील, धारा 144 लागू, देखें
https://youtu.be/tut26OsMfV4