Punjab News: चोरी की रिपोर्ट लिखने के लिए एसआई ने मांगे 5000 रुपए, विजीलैंस ने रंगे हाथों दबोचा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 224 शब्द|📅 24 Aug 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध जारी मुहिम के दौरान बुधवार को थाना लोंगोवाल ज़िला संगरूर में तैनात पुलिस सब-इंस्पेक्टर राम सिंह को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम सब-इंस्पेक्टर को लोंगोवाल निवासी हरविन्दर कुमार की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को सूचना दी थी कि उसने चोरी की खोज के बारे पुलिस को आवेदन दिया था परन्तु उक्त सब-इंस्पेक्टर उससे कार्यवाही करने के बदले 5000 रुपए की रिश्वत पहले ही ले चुका है और अब पर्चा दर्ज करने के लिए 5000 रुपए और माँग कर रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला, ठेकेदार को हर महीने 60 लाख का फायदा

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत के तथ्यों और असली सबूतों की जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की एक टीम ने उक्त मुलजिम को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 5000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्ध में उक्त पुलिस मुलाज़िम के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के पटियाला थाने में मुकदमा दर्ज करके मामले की आगे जांच आरंभ कर दी है।

करप्शन केस में 2 पूर्व मंत्री गिरफ्तार, पूर्व CM चन्नी समेत 4 पूर्व मंत्री रडार पर

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *