Jalandhar Smart City Scam: स्मार्ट सिटी के 1000 करोड़ में हुए घोटाले में PIL दाखिल करेंगे कुलदीपक सिंह, तत्कालीन CEO करणेश शर्मा, प्रोजैक्ट हेड धालीवाल, कुलविंदर सिंह और लखविंदर सिंह की संपत्तियों की जांच की मांग

Daily Samvad
4 Min Read
smart-city-scam-jalandhar-punjab
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 579 शब्द|📅 25 Aug 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Smart City Scam: जालंधर स्मार्ट सिटी के 1000 करोड़ रुपए में घोटाले की विजीलैंस जांच के बीच बड़ी खबर आ रही है। इस घोटाले को लेकर हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल होने जा रही है। जालंधर के कुलदीपक सिंह ने कहा है कि इस पूरे घोटाले को मैनेज करने की कोशिश हो रही है, क्योंकि इसमें कई नेता औऱ अफसर सीधे तौर पर फंस रहे हैं। इसलिए अब पीआईएल दाखिल कर सीबीआई से जांच की मांग करेंगे। साथ ही स्मार्ट सिटी के पूर्व सीईओ करणेश शर्मा, प्रोजैक्ट हेड एएस धालीवाल, कुलविंदर सिंह और लखविंदर सिंह की संपत्ति की जांच की मांग की जाएगी।

आपको बता दें कि जालंधर स्मार्ट सिटी के प्रोजैक्ट मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट कुलविंदर सिंह और एलईडी लाइट प्रोजैक्ट देख रहे लखविंदर सिंह को हटा दिया गया है।  जालंधर स्मार्ट सिटी के 1000 करोड़ रुपए कामों में करोड़ों रुपए के घोटाले सामने आने के बाद विजीलैंस ने जांच शुरू कर दी है। विजीलैंस के जांच शुरू होते ही अचानक स्मार्ट सिटी के प्रोजैक्ट मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट कुलविंदर सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के जौहल अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, भारी हंगामा

जालंधर में स्मार्ट सिटी के 1000 करोड़ रुपए से सरफेस वाटर, स्टार्म सीवरेज, चौकों का सौंदर्यीकरण, एलईडी लाइट, बायोमाइनिंग प्रोजैक्ट समेत अन्य कामों पर पैसा खर्च करना है। इसके लिए पूर्व सीईओ करणेश शर्मा के समय तेजी के साथ काम शुरू हुआ। जिसे लेकर मेयर जगदीश राजा, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, AAP विधायक रमन अरोड़ा समेत डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी ने घोटाले का आरोप लगाया।

विधायक रमन अरोड़ा ने स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर से विजीलैंस जांच की मांग की थी, इसके बाद विजीलैंस ने जांच शुरू कर दी। लेकिन जिस हिसाब से जांच शुरू हुई, उससे लगता है कि इसे बडे़ स्तर पर निपटाने की तैयारी है। जिससे जालंधर के कुलदीपक सिंह ने कहा है कि स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट की सीबीआई जांच होनी चाहिए। इसके लिए वे हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल करने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: AAP के 9 MLA गायब! अरविंद केजरीवाल परेशान

कुलदीपक सिंह ने कहा है कि उनके पास इस घोटाले से जुड़े अहम दस्तावेज और भुगतान से संबंधित कई सारे बिल हैं, हैरानी की बात तो यह है कि जो काम हुए नहीं, उन कामों का भी करोड़ों रुपए में भुगतान सीईओ रहते करणेश शर्मा के समय हुआ है। इसके लिए करणेश शर्मा, एएस धालीवाल, कुलविंदर सिंह, लखविंदर सिंह के साथ साथ नगर निगम के एसई, एक्सईएन, एसीडओ, जेई और प्रोजैक्ट हैड जिम्मेदार हैं।

हमारे पास पर्य़ाप्त दस्तावेज, सभी के चेहरे बेनकाब करें – कुलदीपक सिंह

कुलदीपक सिंह ने कहा है कि तमाम सबूतों औऱ दस्तावेजों के साथ पीआईएल दाखिल करेंगे और भ्रष्ट अफसरों को बेनकाब करेंगे। क्योंकि स्मार्ट सिटी का पैसा जनता के मेहनत की कमाई कै पैसा है। उन्होंने कहा कि पीआईएल लगाकर आईएएस अफसर करणेश शर्मा, एएस धालीवाल, कुलविंदर सिंह और लखविंदर सिंह की तमाम चल और अचल संपत्तियों की जांच की मांग करेंगे। क्योंकि इन अफसरों के पास आय से ज्यादा की संपत्ति है। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों औऱ सबूतों के साथ इन अधिकारियों के चेहरे को बेनकाब करेंगे।

इस संबंध में जब करणेश शर्मा, एएस धालीवाल, कुलविंदर सिंह और लखविंदर सिंह का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो इन अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। अगर इन अधिकारियों को अपना पक्ष रखना है तो वे डेली संवाद को अपना पक्ष रख सकते हैं, डेली संवाद भी इनका पक्ष प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।

जालंधर की रेचल गुप्ता बढ़ाएगी भारत का मान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *