Johal Hospital Jalandhar: जालंधर के जौहल अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, भारी हंगामा, मौके पर पहुंचे MLA शीतल अंगुराल, अस्पताल प्रबंधन पर मामला दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 350 शब्द|📅 25 Aug 2022

डेली संवाद, जालंधर। Johal Hospital Jalandhar: जालंधर के रामा मंडी स्थित जौहल अस्पताल (Johal Hospital) में देर रात एक गर्भवती महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मौके पर जालंधर वेस्ट हलके के विधायक शीतल अंगुराल (MLA Sheetal Angural) भी पहुंचे और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए।

जानकारी के मुताबिक बीती रात गर्भवती महिला को जौहल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। महिला की डिलीवरी वहीं हुई लेकिन परिवार को बच्चा पैदा होने पर न तो बच्चा दिखाया गया और डिलीवरी के कुछ देर बाद कहा गया कि उसकी मृत्यु हो गई है। जिसके बाद परिजनों ने वहां हंगामा किया।

शीतल अंगुराल भी मौके पर पहुंचे

इस दौरान सूचना पाकर मौके पर विधायक शीतल अंगुराल भी पहुंचे। विधायक शीतल अंगुराल ने इस मामले को लेकर बताया कि उनके पास एक रिकॉर्डिंग मौजूद है जिसमें मरीज के किसी रिश्तेदार को बताया जा रहा है कि महिला की डिलीवरी पश्चात ब्लीडिंग रुक नहीं रही थी जिसके रिसाव को रोकने के लिए अस्पताल में दूसरी सर्जरी की गई और अंततः तीसरा आपरेशन कर बच्चेदानी ही निकाल दी गई। जिसके लिए न तो परिवार से मंजूरी ली और न ही उन्हें बताया। जबकि मृत्यु होने और लाखों रुपये का बिल अदा कर शव ले जाने की बात कह दी गई।

विधायक अंगुराल ने बताया कि मृतक महिला के पति को बच्चा पैदा होने का बताया ही नहीं गया और परिवार शव लेने में मदद के लिए उनके पास आया तो उन्होंने डॉ. बीएस जौहल को फोन किया तो उन्होंने आगे से कहा कि बिल चुकाएं और शव ले जाएं। इस मामले को लेकर कमिश्नेरेट पुलिस के आला अधिकारी जसकीरत तेजा, जगमोहन सिंह, एसएचओ नवदीप व भूषण आदि मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर सम्बन्धित थाने में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ FIR-246 दर्ज कर ली है।

इस मामले को लेकर जब जौहल अस्पताल के डाक्टर बीएस जौहल का पक्ष लेने की कोशिश की गई तो, तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। यदि अस्पताल मैनेजमेंट अपना पक्ष रखना चाहता है तो डेली संवाद उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगी।

जालंधर की रेचल गुप्ता बढ़ाएगी भारत का मान, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *