चंडीगढ़। Sidhu Moose Wala Murder: पंजाबी सिंगर और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दो बड़े लोग शामिल हैं। मानसा पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में 2 और आरोपियों को नामजद किया है। यह दोनों म्यूजिक इंडस्ट्री से ही जुड़े हुए हैं। इनके नाम को लेकर पुलिस जल्द खुलासा करेगी।
सिद्धू मूसेवाला के पिता ने डीजीपी को इसकी शिकायत भेजी गई थी। जिसमें आरोप लगाया गया कि यह लोग मूसेवाला को धमका रहे थे। जिसके बाद दोनों को IPC की धारा 120B में नामजद किया गया है। मूसेवाला के पिता ने शिकायत में बताया कि शुरूआती दौर में यह दोनों सिद्धू से जुड़े थे।
ये भी पढ़ें: प्रगति होटल अवैध है, न नक्शा, न फायर सैफ्टी
मूसेवाला के पिता ने कहा कि यह उस वक्त की बात है, जब मूसेवाला कनाडा में पढ़ाई करने गए थे और अपने सिंगिंग करियर को शुरू कर रहे थे। दोनों के शुरूआत में मूसेवाला के साथ बहुत अच्छे संबंध थे। इनकी म्यूजिक स्टूडियो था, जिसके जरिए मूसेवाला के कई गीत लाँच हुए। इसके बाद मूसेवाला ने कई देशों में स्टेज शो किए। इसका सारा इंतजाम यही दोनों देखते थे।
सूत्रों के मुताबिक इन दोनों ने मूसेवाला के स्टेज शो की कमाई हड़पनी शुरू कर दी। कमाई का थोड़ा हिस्सा ही मूसेवाला को मिलता था। जिसके बाद इनके बीच हुए एग्रीमेंट से मूसेवाला पीछे हट गए। इन दोनों आरोपियों ने मूसेवाला को धमकाना शुरू कर दिया। उसे कनाडा में शो करने की चुनौती दी।
इसे भी पढ़ें: जालंधर में करप्शन देखना है तो प्रगति होटल देख लीजिए
मूसेवाला ने इसे स्वीकार किया और कनाडा में कामयाब शो किए। जिसके बाद इन दोनों ने एक यूट्यूब चैनल क्रिएट किया। जिसके जरिए मूसेवाला के गीत लीक कर उसे वित्तीय नुकसान पहुंचाया गया। इसके बाद भी मूसेवाला इनके दबाव में नहीं आए तो इन लोगों ने गैंगस्टर्स के जरिए मूसेवाला को धमकाना शुरू कर दिया।
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के टारगेट पर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक और सिंगर है। कल भी कैंडल मार्च के दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे सिंगर जो गैंगस्टर्स को अपना भाई कहता है और फिर पंजाब पुलिस से सिक्योरिटी मांगता है। इसको लेकर भी खूब चर्चाएं हो रही हैं। इस सिंगर का नाम पहले भी मूसेवाला हत्याकांड में जुड़ा लेकिन पुलिस ने इसे बाद में नकार दिया।
इस बार शुभ संयोग में आएंगे विघ्नहर्ता, 10 दिन होगी पूजा-अर्चना
https://youtu.be/-vo27MZ98rY