Congress MLA: कांग्रेस के 3 MLA की खत्म हो सकती है विधायकी, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 324 शब्द|📅 27 Aug 2022

नई दिल्ली। Congress MLA: कांग्रेस से बड़ी खबर है। कैश कांड में कांग्रेस से निलंबित तीनों विधायकों डॉ इरफान अंसारी, नमन विक्सल कोंगाड़ी और राजेश कच्छप को विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने नोटिस भेजा है। तीनों की विधायकी खत्म करने को कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम की अनुशंसा पर यह नोटिस भेजा गया है। इन्हें एक सितंबर तक मेल या अधिवक्ता के मार्फत पक्ष रखने को कहा गया है। तीनों को कोलकाता में ही नोटिस रिसीव भी करा दिया गया है।

आलम ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि तीनों ने तीन अन्य विधायकों कुमार जयमंगल, भूषण बाड़ा व शिल्पी नेहा तिर्की को सरकार गिराने के लिए ऑफर दिया था। इसके लिए मंत्री पद और 10-10 करोड़ की पेशकश की गई थी। इन विधायकों ने इसकी लिखित शिकायत की है।

ये भी पढ़ें: 51 साल बाद गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी कांग्रेस

इस आधार पर डॉ इरफान, नमन विक्सल और राजेश की विधानसभा की सदस्यता खत्म करने की कार्रवाई की जाए। इधर, निलंबित तीनों विधायकों ने कहा है कि जिस आरोप में नोटिस दिया गया है वह गलत है। उनपर जो आरोप लगाए गए हैं वे भी बेबुनियाद हैं। वे तीनों एक सितंबर को अपना जवाब विधानसभा अध्यक्ष को दे देंगे।

तीनों विधायकों ने कांग्रेस अनुशासन समिति को नोटिस का जवाब शुक्रवार को भेज दिया है। इसके साथ-साथ कांग्रेस के झारखंड प्रभारी, संगठन प्रभारी व विधायक दल के नेता को भी जवाब भेजा है। इन्हें कोलकाता में 48 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया था।

नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि सरकार गिराना होता तो पहले ही गिरा सकते थे। एक बार उनके साथ कई विधायकों को ऑफर मिला था। उन्होंने तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष को इसकी जानकारी दी थी। उन पर लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में काम किया और पार्टी ने बड़ा सम्मान दिया है।

बंद होंगे सभी टोल प्लाजा, गाड़ी नंबर देखकर खाते से पैसे काट लेंगे खास कैमरे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *