Punjab News: पंजाब के ट्रांसपोर्ट मंत्री का बड़ा फैसला, MVI के सभी पदों पर पहली बार नियुक्त किए गए अधिकारी

Daily Samvad
3 Min Read
Laljit Singh Bhullar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 27 Aug 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में पुराने वाहनों के फिटनेस सर्टिफ़िकेट जारी करने और पासिंग के काम के दिनों-दिन बढ़ रहे बोझ को घटाते हुए परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर (Laljit Singh Bhullar) ने राज्य के सभी 11 पदों पर मोटर वाहन इंस्पेक्टरों (MVI) की तैनाती कर दी है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि राज्य के 23 ज़िलों में 11 आर.टी.एज. के अधीन केवल 4 एम.वी.आई. ही पुराने वाहनों को फिटनेस सर्टीफ़िकेट जारी करने और पासिंग का काम संभाल रहे थे, जिससे आर.टी.ए. दफ्तरों में काम की चाल सुस्त होने के कारण फाइलों के ढेर लगे होने की खबरें मिल रही थीं। इसलिए काम के बोझ को घटाने और ज़्यादा पारदर्शिता लाने के लिए विभाग में अंदरूनी प्रबंध करते हुए पंजाब रोडवेज़ से सटाफ लेकर एम.वी.आई. के सभी पदों पर अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: मेयर से विजीलैंस ने डेढ़ घंटे की पूछताछ, घोटाले में पार्षद को नोटिस

उन्होंने कहा कि अब 11 आर.टी.एज. कार्यालयों के अधीन 11 एम.वी.आई. काम करेंगे और इन पदों पर विभाग के मेहनती अधिकारियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि अब लोगों को विभाग की सेवाओं की तुरंत डिलीवरी मिल सकेगी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पहले तैनात अधिकारियों के साथ साथ नए अधिकारी तैनात किए गए हैं।

इन अधिकारियों को किया तैनात

एम.वी.आई. प्रीतइन्दर अरोड़ा ज़िला फ़रीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा और मानसा का काम देखेंगे, जबकि एम.वी.आई. सुखविन्दर सिंह ज़िला फ़ाज़िल्का और फ़िरोज़पुर, एम.वी.आई. मैरिक गर्ग ज़िला लुधियाना, एम.वी.आई. गुरिन्दर सिंह ज़िला जालंधर और कपूरथला, एम.वी.आई. लीला सिंह ज़िला गुरदासपुर, एम.वी.आई. मधु पुष्प ज़िला पठानकोट, एम.वी.आई. नवदीप सिंह ज़िला अमृतसर और तरन तारन और एम.वी.आई. जसप्रीत सिंह ज़िला संगरूर, मलेरकोटला और बरनाला का काम देखेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुन्य सहनशीलता पर ज़ोर देते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बिल्कुल भी बख़्शा नहीं जाएगा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को पुनः सचेत किया कि वह ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाएं।

बंद होंगे सभी टोल प्लाजा, गाड़ी नंबर देखकर खाते से पैसे काट लेंगे खास कैमरे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *