Jalandhar News: कांग्रेस के जिला प्रधान बलराज ठाकुर के साथ Ex MLA सुशील रिंकू और राजिंदर बेरी पहुंचे संविधान चौक, बोले- देश विरोधी ताकतों के गलत मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगा पंजाब

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 227 शब्द|📅 28 Aug 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: कांग्रेस के जिला प्रधान बलराज ठाकुर, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी और पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने जालंधर के संविधान चौक (बीएमसी चौक) का दौरा किया। इस दौरान इन नेताओं ने चौक में स्थापित शहीद ए आजम सरदार बेअंत सिंह की प्रतिमा के शीशे पर लिखे नारे को बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

सुशील रिंकू, राजिंदर बेरी और बलराज ठाकुर ने कहा है कि ऐसी घटनाओं से पंजाब का माहौल खराब करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब में शांति है, इस शांति को लाने वाले शहीद बेअंत सिंह जैसी हस्तियां हैं। कुछ मुट्ठी भर लोग पंजाब की अमन शांति को दोबारा खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पूर्व CM बेअंत सिंह की प्रतिमा पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे

कांग्रेस के इन नेताओं ने कहा कि इन शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर पंजाब को खुशहाल बनाया, लेकिन दुर्भाग्य है कि कुछ मुट्ठी भर लोग पंजाब की शांति को फिर से भंग करने चाहते हैं। इन नेताओं ने सरकार से मांग की है कि चौक पर स्थापित बेअंत सिंह की प्रतिमा के शीशे पर कालिख पोतने और नारे लिखने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्ऱवाई करे। इन नेताओं के साथ नरेश सोनी समेत कई अन्य कांग्रेसी नेता शामिल थे।

JEE Advanced Exam में गड़बड़ी, छात्रा की जगह किसी दूसरे को दिलाया गया पेपर

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *