Punjab Congress: पंजाब कांग्रेस काे बड़ा झटका, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर AAP में शामिल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 373 शब्द|📅 28 Aug 2022

मोगा। Punjab Congress: पंजाब कांग्रेस लगातार टूट रही है। अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर और लुधियाना के बाद अब मोगा में कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़ कर AAP ज्वाइन कर लिया है। माेगा में कांग्रेस के नेता व नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन कुमार पीना व डिप्टी मेयर अशोक धमीजा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

मोगा के इन दोनों नेताओं ने एक पंजाबी गायक के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा की मौजूदगी में सर्किट हाउस में आप में शामिल हो गए। यह कांग्रेस पार्टी के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। क्योंकि कांग्रेस के नेता लगातार आम आदमी पार्टी में जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पूर्व CM बेअंत सिंह की प्रतिमा पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे

सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन कुमार पीना ने कांग्रेस में शामिल होने की पुष्टि की है। नगर निगम हाउस की बैठक से पहले दोनों वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने से कई चर्चाओं को हवा मिल रही है। इस मौके पर एक पार्षद व एफएंडसीसी के सदस्य पायल गर्ग के पति गौरव गर्ग भी आप में शामिल हो गए हैं, लेकिन पार्षद कांग्रेस में शामिल नहीं हुई है। खुद गौरव ने मंत्री के साथ पहुंचकर अपनी पत्नी की तरफ से खुद ही आप में शामिल होने की घोषणा कर दी।

ये भी पढ़ें: योगी राज में करप्शन ध्वस्त, 9 सेकंड, 4 धमाके और ट्विन टावर हुआ जमींदोज

आपको बता दें कि इससे पहले अमृतसर और हाेशियारपुर के मेयर भी आम आदमी पार्टी में शामिल हाे चुके हैं। जालंधर के डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी और पार्षद ओंकार सिंह टिक्का, पंजाब विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक 3 दिन पहले अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के तीन पार्षद गुरजीत कौर, पार्षद मनदीप अहूजा और पार्षद प्रियंका शर्मा कांग्रेस को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे।

ये तीनों पार्षद मेयर करमजीत सिंह रिंटू की अगुआई में पार्टी में शामिल हुए थे। यदि इसी तरह नेता कांग्रेस छाेड़ते रहे ताे आने वाले दिनाें में पार्टी काे खासा नुकसान हाे सकता है। पार्टी की विधानसभा चुनाव में हार के बाद कई बड़े नेता पार्टी छाेड़ आप में शामिल हाे चुके हैं।

योगी राज में करप्शन हुआ नेस्तांबूद, 8 सेकंड में जमींदोज हुआ ट्वीन टावर

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *