डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर के संविधान चौक (BMC चौक) में पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री बेअंत सिंह (Beant Singh) की प्रतिमा और मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के फ्लेक्स बोर्ड पर देर रात शरारती तत्वों ने खालिस्तान जिंदाबाद के स्लोगन लिख माहौल खराब करने की कोशिश की है। सुबह होते ही इसकी सूचना जब पुलिस को मिली वह मौके पर पहुंची।
पुलिस ने स्प्रे पेंट से लिखे स्लोगन को मिटा दिया और संविधान चौक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक करना शुरू कर दिया है।आपको बता दें की खेला वतन पंजाब दिया का उद्घाटन करने मुख्यमंत्री पंजाब भगवान सिंह मान कल जालंधर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम पहुंच रहे हैं। उसके आने से पहले ही खालिस्तान जिंदाबाद के स्लोगन लिख शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है।
हर रास्ते पर पुलिस तैनात कर दी गई
गौरतलब है इससे पहले भी जब आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान वोल्वो बसों को हरी झंडी देने के लिए जालंधर बस स्टैंड पहुंचे थे। उस दिन भी श्री देवी का मंदिर के सामने दीवारों पर खालिस्तानी स्लोगन लिखे गए थे।
मुख्यमंत्री पंजाब भगवान सिंह मान के जालंधर दौरे को लेकर पुलिस पहले से ही सक्रिय थी। ऐसे में दीवारों पर इस प्रकार का वाक्य लिखे जाने के बाद पुलिस और सक्रिय हो गई है। और हर चौक हर रास्ते पर पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं, कहा जा रहा है कि इस घटना की गुरवतंवत सिंह पन्नू ने जिम्मेदारी ली है।
JEE Advanced Exam में गड़बड़ी, छात्रा की जगह किसी दूसरे को दिलाया गया पेपर
https://www.youtube.com/watch?v=yhvyFnZDuo4