Jalandhar News: जालंधर के डाक्टर दंपति ने निगम के पूर्व अधिकारी से मिलकर सरकार को लगाया 2 करोड़ का चूना, 50 लाख खा गए निगम के एक पूर्व उच्च अधिकारी, विजीलैंस जांच की मांग

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 639 शब्द|📅 29 Aug 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के अधिकारियों का एक और कारनामा सामने आया है। अधिकारियों ने एक मशहूर डाक्टर को करीब 1.50 करोड़ रुपए फायदा पहुंचाने के लिए सरकार को करीब 2 करोड़ रुपए की चपत लगाई है। यह कारनामा जालंधर निगम के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ है। इस पूरे खेल में जिला प्रशासन और डिस्ट्रिक्ट इंडस्ट्री सैंटर के अफसरों की भूमिका संदिग्ध है।

जालंधर के एक मशहूर पति-पत्नी डाक्टर ने निगम के एक पूर्व उच्च अधिकारी से सांठगांठ कर सरकार को करीब 2 करोड़ रुपए का चूना लगाया है। निगम के इस पूर्व उच्च अधिकारी ने बिल्डिंग ब्रांच के तीन अधिकारियों के साथ मिलकर एसी रिपोर्ट बनवाई, जिससे सरकार को चूना लगाया जा सके। सरकार को 1.50 करोड़ का चूना लगाने वाले इस पूर्व अधिकारी ने करीब 50 लाख रुपए उक्त डाक्टर दंपति से वसूली की। इसमें कहा गया कि बिल्डिंग ब्रांच के कुछ अधिकारियों को भी हिस्सा जाएगा।

टीपी स्कीम में CLU की माफी नहीं

जानकारी के मुताबिक सरकार के इनवेस्ट पंजाब योजना के तहत उस कामर्शियल इमारत को सीएलयू में माफी दे दी गई, जो टाउन प्लानिंग स्कीम के तहत आती थी। नियमानुसार टाउन प्लानिंग (TP) स्कीम के तहत आने वाली कामर्शियल इमारत बनने वाली जमीन का किसी तरह की सीएलयू माफ नहीं किया जा सकता है, लेकिन डाक्टर दंपति ने पूर्व अधिकारी के साथ सांठगांठ कर उक्त इमारत की बनती करीब 1.50 करोड़ रुपए माफ करवा लिए।

सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि उक्त दंपति ने साल 2019 में उक्त जमीन को सीएलयू करवाने को लेकर नगर निगम में आवेदन किया था, निगम अधिकारियों ने तब सीएलयू फीस करीब 1.50 करोड़ रुपए बनाकर जमा करवाने को लेकर पत्र लिखा था। लेकिन तब डाक्टर दंपति ने न तो सीएलयू फीस जमा करवाई और न ही अस्पताल का निर्माण शुरू करवाया।

निगम के पूर्व उच्च अधिकारी ने खाए 50 लाख रुपए

इस दौरान डाक्टर दंपति के एक मित्र डाक्टर ने लिंक रोड पर अपना एक अस्पताल बनाया और नगर निगम से सीएलयू माफ करवा लिया, क्योंकि ये अस्पताल टाउन प्लानिंग (TP) स्कीम के बाहर था। इसकी जानकारी उक्त डाक्टर दंपति को लगी, तो डाक्टर दंपति ने 1.50 करोड़ रुपए बचाने को सोचा और निगम के तत्कालीन उच्च अधिकारी से मिले। उक्त अधिकारी ने उन्हें 1.50 करोड़ माफी के बदले 50 लाख रुपए कैश मांगे। जिस पर बात डन हो गई।

निगम के उक्त अधिकारी ने इनवेस्ट पंजाब की तहत डाक्टर दंपति से सीएलयू फीस माफी के लिए अप्लाई करवाई। तब सूबे में कांग्रेस की सरकार थी, उक्त अधिकारी ने सरकार से लेकर चंडीगढ़ बैठे अधिकारियों से पैरवी करवा किसी तरह से सीएलयू माफ करवा लिया। हालांकि इससे पहले डीटीपी और चंडीगढ़ बैठे अन्य अधिकारी इस पर साइन नहीं कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: पूर्व CM बेअंत सिंह की प्रतिमा पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे

उक्त अधिकारी के कहने पर डाक्टर दंपति ने प्लाट का खसरा नंबर किसी और स्थान का डाला, जिससे उन्हें सीएलयू की माफी मिल सके। डाक्टर दंपति यहीं गच्चा खा गए। क्योंकि खसरा नंबर किसी अलग जगह का है, जबकि अस्पताल कहीं और बन रहा है। इस सबके बीच उच्च अधिकारी औऱ डाक्टर दंपति ने मिलकर सरकार को करीब 2 करोड़ रुपए का चूना लगा दिया। हालांकि इस पूरे खेल में डाक्टर दंपति को जहां डेढ़ करोड़ की बचत हुई, वहीं निगम के पूर्व उच्च अधिकारी को 50 लाख रुपए की कमाई।

विजीलैंस से जांच की मांग

इस संबंध में डेली संवाद ने पूरे मामले की तह तक खोजबीन की। फिलहाल डाक्टर दंपति से उनका पक्ष पूछा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, आरटीआई एक्टिविस्ट राज शर्मा ने कहा है कि इस मामले में निगम के पूर्व उच्च अधिकारी और बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों के खिलाफ विजीलैंस में शिकायत करेंगे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे।

योगी राज में करप्शन हुआ नेस्तांबूद, 8 सेकंड में जमींदोज हुआ ट्वीन टावर

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *