Punjab News: कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के 6 बदमाश काबू, डेढ़ किलो हैरोइन, 5 पिस्तौल और 9 लाख ड्रग मनी बरामद

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 186 शब्द|📅 29 Aug 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर है। अमृतसर देहाती पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के 6 सदस्यों को सोमवार दोपहर जंडियालागुरु के पास से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से डेढ़ किलो हेरोइन, पांच पिस्तौल और नौ लाख रुपये ड्रग मनी भी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आऱोपियों पर हत्या के तीन मामले भी दर्ज हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने हथियारों के बल पर लूट की तीन बड़ी वारदातों को अंजाम दिया थाl एसएसपी स्वपन शर्मा ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें: पूर्व CM बेअंत सिंह की प्रतिमा पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे

एसएसपी स्वपन शर्मा ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। इससे पहले अमृतसर देहाती पुलिस जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के दो सदस्यों को 3 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपितों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग भी की थी।

योगी राज में करप्शन हुआ नेस्तांबूद, 8 सेकंड में जमींदोज हुआ ट्वीन टावर

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *