Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन में चर्च में बेअदबी और आगजऩी की घटना की जांच के दिए आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 325 शब्द|📅 31 Aug 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने तरनतारन (Tarantaran case) जिले के गाँव ठकरपुरा में एक चर्च में हुई बेअदबी और आग लगाने की घटना की जाँच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह बहुत ही निंदनीय घटना है और इस घृणित अपराध के दोषियों के खि़लाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की जानी चाहिए।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने डी.जी.पी. को इस ना-माफी योग्य घटना की तह तक जाकर जाँच करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे राज्य की अमन-शांति, खुशहाली और तरक्की की दुश्मन ताकतों का हाथ है। भगवंत मान ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का मकसद राज्य के शांतमयी माहौल को खऱाब करना और पंजाब की सांप्रदायिक सद्भावना और आपसी भाईचारे को पटरी से उतारना था।

अमन-शांति को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य सरकार ऐसे नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ऐसी सभी साजिशों को नाकाम करेगी और दोषियों के विरुद्ध सख़्त से सख़्त कार्रवाई करेगी, जिससे भविष्य में अन्यों को सबक मिल सके। भगवंत मान ने ज़ोर देकर कहा कि पंजाब सरकार राज्य की अमन-शांति को बरकरार रखने के लिए प्रतिबद्ध है और इसको किसी भी कीमत पर किसी को भी भंग करने की इजाज़त नहीं दी जाएगी।

इस घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार इस घृणित अपराध के दोषियों को सलाखों पीछे डालने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने पहले ही पुलिस को इस मामले की तुरंत और परिणाममुखी ढंग के द्वारा गहराई से जाँच करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार पंजाब को देश का शांतमयी और अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।

ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पैक्टर का आ गया नया एलबम, शराबियों के लिए आफत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *