Jalandhar News: संगम कार बाजार का मालिक संजय मेहता गायब! RTA घोटाले में कई पुलिस और प्रशानिक अधिकारियों के साथ नेताओं की मिलीभगत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 402 शब्द|📅 31 Aug 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकार के दौरान पिछले 15 साल से जालंधर RTA में चल रही करोड़ों रुपए की धांधली सामने आ रही है। सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार किसी सरकार ने जालंधर के RTA में फैली दलाली और घोटाले की जांच शुरू करवाई, लेकिन अब इस जांच में कई उच्च अधिकारी, पुलिस अधिकारी, नेता और विजीलैंस के कुछ मुलाजिम फंसते नजर आ रहे हैं, जिससे विजीलैंस के उच्च अधिकारियों के होश उड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के डाक्टर दंपति ने सरकार को लगाया 2 करोड़ का चूना

जालंधर में पिछले 15 साल से मोटर व्हीकल इंस्पैक्टर (MVI) के पद पर काबिज रहने लाले नरेश कलेर के करप्शन की जड़ें इतनी गहरी हैं कि इसमें कांग्रेस, अकाली औऱ भाजपा के कई नेताओं के साथ साथ कई आईएएस, पीपीएस, आईपीएस, पीपीएस अफसरों के चेहरे बेनकाब हो सकते हैं। इतन बड़े स्तर पर फैले इस करप्शन की जांच में कई चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं।

सूत्र बता रहे हैं कि नरेश कलेर के लिए सबसे बड़े दलाली का काम संगम कार बाजार का मालिक संजय मेहता करता था। नरेश कलेर के एक दलाल के घर से मिली डायरी में कई अधिकारियों और नेताओं के नाम लिखे हैं, जिन्हें वह हर महीने मोटी फीस अदा करता था। संगम कार बाजार का मालिक दस्तावेजों में हेरफेर कर रोज लाखों रुपए की कमाई करता था, जिसमें नरेश कलेर और उनके एजैंट की मिलीभगत थी।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल हो सकते हैं गिरफ्तार

विजीलैंस द्वारा जालंधर के सबसे बड़े दलाल संगम कार बाजार के मालिक संजय मेहता के खिलाफ एफआईआऱ दर्ज किए जाने के बाद जिले के कई अधिकारियों के चेहरे पीले पड़ गए हैं। यही नहीं चंडीगढ़ बैठे कई उच्च अधिकारी भी परेशान नजर आ रहे हैं। क्योंकि संजय मेहता की इन पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सीधी सांठगांठ थी।

एफआईआऱ दर्ज होने के बाद संजय मेहता गायब हो गया है। सूत्र बता रहे हैं कि उसका परिवार विदेश में रहता है, शायद वह विदेश भागने की फिराक में है, या फिर विदेश भाग चुका है। विजीलैंस संजय मेहता के ठिकाने पर लगातार दबिश दे रही है। लेकिन संजय मेहता गायब है। आपको बता दें कि विजीलैंस ने RTA घोटाले में एमवीई नरेश कलेर के साथ संजय मेहता, शेरू, लवली, परमजीत बेदी, राजेश व सुरजीत को नामजद किया है।

कांग्रेस में भगदड़, अब तक 100 नेताओं ने छोड़ी पार्टी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *