Khatu Shyam Temple Stampede: मंदिर में भगदड़ से 3 श्रद्धालुओं की मौत, 12 से अधिक लोग घायल

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सीकर। Khatu Shyam Temple Stampede: मध्य प्रदेश के सीकर से बड़ी खबर है। सीकर के खाटू श्याम के मंदिर में ग्यारस को लगने वाले मासिक मेले में भगदड़ मच गई। जिसमें तीन महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। वहीं भगदड़ में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार खाटू श्याम में सुबह चार बजे भगदड़ मची। मंदिर के पट बंद किया गया। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और लोगों ने धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया। इस दौरान कई महिला और पुरुष श्रद्धालु नीचे गिर गए। जो उठ नहीं पाए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों और मंदिर कमेटी के गार्ड ने आनन-फानन में व्यवस्था संभाली। पुलिस कर्मियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

इसे भी पढ़ें: नगर निगम मुख्यालय के सामने 30 लाख की ‘वसूली’!

वहीं भगदड़ में तीन महिलाओं की मौत हो गई और तीन लोग जख्मी हो गए। इस हादसे में घायल दो लोगों को जयपुर रेफर किया गया है। वहीं एक का खाटू श्याम सीएचसी में इलाज चल रहा है। मृतक महिलाओं में एक हरियाणा के हिसार की थी। जबकि दो अन्य की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल, खाटू श्याम थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि खाटूश्यामजी में पुत्रदा एकादशी पर मासिक मेला लगता है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। ऐसे में रविवार देर रात को दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटने लगे। इसी दौरान आरती के लिए जब मंदिर के पद बंद किए गए तो पट के पास दबाव बढ़ गया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। भगदड़ मचने के कारण तीन महिला श्रद्धालु की जान चली गई।

पीएम मोदी ने कहा- खाटूश्यामजी में लोगों की मृत्यु से हूं दुखी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खाटूश्यामजी हादसे को लेकर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि खाटूश्यामजी मंदिर परिसर में मची भगदड़ में लोगों की मौत से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं, वे जल्द से जल्द ठीक हो।

जालंधर में पकड़ा गया फ्राड ट्रेवल एजैंट, जमकर हुई छित्तरपरेड

https://www.youtube.com/watch?v=H9iklNZ76xw&t=40s

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *