Jalandhar News: नवनीत बल ने संभाला पुडा के EO का कार्यभार, बोलीं- अवैध कालोनियों के खिलाफ फिर शुरू होगी FIR मुहिम

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पुडा में कई दिनों से खाली चल रहे ईओ के पद पर सरकार ने नवनीत बल की पोस्टिंग की है। नवनीत बल इससे पहले भी यहां ईओ के पद पर तैनात थीं। आज उन्होंने पदभार ग्रहण करते हुए कहा है कि उनका मकसद सरकार के रेवेन्यू का बढाने का रहेगा।

नवनीत बल इससे पहले पुडा में ईओ थीं। नवनीत बल ने ही अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई की मुहिम छेड़ी थी। जिसे अवैध कालोनी काटने वाले कालोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का काम किया था। इसके बाद कालोनाइजरों में हड़कंप मच गया था, जिससे कालोनियों को रेगुलर करवाने के लिए पुडा दफ्तर में कालोनाइजरों की लाइन लग गई थी।

पुडा की ईओ नवनीत बल ने बताया कि पिछले साल 80 अवैध कॉलोनियों की लिस्ट निकाली थी जिसमें 78 कॉलोनियों पर एफआईआर दर्ज करवाई गई थी। उन्होंने बताया कि कुल 330 अवैध कॉलोनियां हैं, इनमें से 114 कालोनाइजरों पर एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 43 कालोनियों की लिस्ट नगर निगम को भेजी गई है। क्योंकि ये कालोनियां निगम के अंर्तगत आ गई हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *