IAS Officers Transfer: सरकार का बड़ा फैसला, 16 IAS अफसरों का तबादला, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 324 शब्द|📅 01 Sep 2022

लखनऊ। IAS Officers Transfer: उत्‍तर प्रदेश की योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने बुधवार देर रात को 16 आईएएस अध‍िकार‍ियों के व‍िभागों में पर‍िवर्तन क‍िया है। संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री प्रोटोकाल सूचना एवं जनसंपर्क, गृह, गोपन, बीजा पासपोर्ट तथा सतर्कता विभाग में तैनाती दी गई है।

ये भी पढ़ें: संगम कार बाजार का मालिक संजय मेहता गायब!

हिमांशु कुमार को प्रमुख सचिव ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग में तैनाती दी गई है। पार्थ सारथी सेन शर्मा को प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में तैनाती मिली है। डाक्टर हरिओम को प्रमुख सचिव समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक जनजाति विकास में नवीन तैनाती मिली है। मोनिका एस गर्ग को अपर मुख्य सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग भेजा गया है।

अमित मोहन प्रसाद को अपर मुख्य सचिव सूक्ष्म, लघु, मध्यम, उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग तथा खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग में नवीन तैनाती मिली है। महेश कुमार गुप्ता को अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग भेजा गया है। कल्पना अवस्थी को राज्यपाल का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।

IAS Officers Transfer: सरकार का बड़ा फैसला, 16 IAS अफसरों का तबादला, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट IAS Officers Transfer: सरकार का बड़ा फैसला, 16 IAS अफसरों का तबादला, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

ये भी पढ़ें: संगम कार बाजार का मालिक संजय मेहता गायब!

नवनीत कुमार सहगल को खेलकूद विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। अरविंद कुमार को वर्तमान पद के साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा एवं उपशा के पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं एवं उत्तर प्रदेश शासन तथा महानिदेशक कारागार बनाया गया है।

मनोज कुमार सिंह को कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन अपर मुख्य सचिव पंचायती राज तथा उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में नवीन तैनाती मिली है। सुधीर महादेव बोबडे को प्रमुख सचिव शिक्षा बनाया गया है। दीपक कुमार को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा विभाग के साथ प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग भी दिया गया है। आराधना शुक्ला को आयुष विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।

ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पैक्टर का आ गया नया एलबम

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *