तलवंडी साबो। Punjab News: पंजाब के तलवंडी साबो से बड़ी खबर है। यहां एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक प्रोफेसर बलजिंदर कौर से जुड़ी है। इस वीडियो में AAP विधायक को उनका पति थप्पड़ मारते दिख रहा है। कहा जा रहा है कि AAP महिला MLA घरेलू हिंसा की शिकार हो गईं।
ये भी पढ़ें: संगम कार बाजार का मालिक संजय मेहता गायब!
हालांकि ये वीडियो जुलाई का बताया जा रहा है, जिसमें यह वाक्या कैद हुआ है। फिलहाल विधायक बलजिंदर कौर और उनके पति सुखराज बल ने इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है। सूत्रों के मुताबिक, पति से विवाद के बाद बलजिंदर ससुराल छोड़ मायके रहने चली गई हैं।
पति-पत्नी में बहस, फिर थप्पड़ मारा
वीडियो में बलजिंदर और उनके पति सुखराज को बहस करते देखा जा सकता है। वीडियो में सुखराज अचानक विधायक पत्नी को थप्पड़ मारते हैं। बलजिंदर और सुखराज के पास कुछ लोग खड़े हैं, जो रोकने की कोशिश करते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि सुखराज को वहां से हटाने के लिए कुछ लोग धक्का तक देते हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर के डाक्टर दंपति ने सरकार को लगाया 2 करोड़ का चूना
आपको बता दें कि प्रोफेसर बलजिंदर कौर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सीनियर MLA हैं। पंजाब में AAP की फाउंडर मेंबर बलजिंदर कौर तलवंडी साबो से दूसरी बार विधायक चुनी गई हैं। पंजाब में आप की सरकार बनने के बाद वह मंत्री पद की दौड़ में भी थीं लेकिन पार्टी ने उन्हें मंत्री नहीं बनाया।
इससे कई बार उनकी नाराजगी भी छलकी। हालांकि पिछले कुछ महीने से वह राजनीतिक तौर पर सक्रिय नजर नहीं आ रही थी। इस घटना के पीछे की वजह के बारे में विधायक और उनके पति ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
पंजाब में AAP की महिला MLA को पति ने पीटा, वीडियो वायरल
https://www.youtube.com/watch?v=GbPt319hqE4