Jalandhar News: प्रगति, प्लाजा और अब इंद्रप्रस्थ! कितने अवैध होटल का निर्माण करवाओगे, सरकार को कितना चूना लगाओगे? ‘साहब’ अब तो एक्शन ले लो

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 529 शब्द|📅 02 Sep 2022

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सत्ता परिवर्तन के बाद जालंधर नगर निगम के अधिकारी ज्यादा बेलगाम हो गए हैं। सरकार ने भले ही निगम कमिश्नर से लेकर कई अफसरों को बदल दिए, लेकिन शहर में पहले से ज्यादा नाजायज कामों की बाढ़ से आ गई है। प्लाजा होटल के बाद अब इंद्रप्रस्थ होटल ने अवैध तरीके से कामर्शियल निर्माण शुरू करवा दिया। जिससे नगर निगम को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

ये भी पढ़ें: संगम कार बाजार का मालिक संजय मेहता गायब!

नगर निगम के इन्हीं अफसरों ने 4 फुट गली में निगम मुख्यालय के ठीक सामने चार मंजिला प्रगति होटल बनाकर लोगों की जान सांसत में डाल दी है, अब इन्ही अफसरों का एक और कारनामा आदर्श नगर में इंद्रप्रस्थ होटल के साथ खाली पड़े प्लाट में देखने को मिल रहा है। इस खाली प्लाट को अभी तक इंद्रप्रस्थ होटल पार्किंग के रूप में उपयोग करता था, लेकिन अब यहां बाहर बड़ा शटर लगाकर अंदर कामर्शियल निर्माण किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के डाक्टर दंपति ने सरकार को लगाया 2 करोड़ का चूना

कहा जा रहा है कि इस कामर्शियल निर्माण को कुछ महीने पहले निगम के अधिकारियों ने रुकवा दिया था, तब कांग्रेस की सरकार थी पर अब आम आदमीं पार्टी की सरकार में इंद्रप्रस्थ होटल के साथ लगती पार्किंग में कामर्शियल निर्माण हो रहा है। इस संबंध में कुछ लोगों ने नगर निगम के कमिश्नर को देकर कार्रवाई की मांग थी।

अब इन्हीं शिकायतकर्ताओं को कुछ लोग धमकी दे रहे हैं कि शिकायत वापस ले लो। इस संबंध में शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि एक शिकायत पुलिस कमिश्नर को दी जा रही है। वहीं, इस संबंध में इंद्रप्रस्थ होटल के मालिक और मैनेजर से पक्ष जानने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने अपना पक्ष नहीं रखा। अगर इंद्रप्रस्थ होटल के मालिक अपना पक्ष रखना चाहते हैं तो डेली संवाद उसे प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।

प्रगति होटल से अधिकारी ने की लाखों की डील

Jalandhar News: प्रगति, प्लाजा और अब इंद्रप्रस्थ! कितने अवैध होटल का निर्माण करवाओगे, सरकार को कितना चूना लगाओगे? 'साहब' अब तो एक्शन ले लो
Hotel Pragati Jalandhar

उधर, प्रगित होटल की लगातार शिकायतें मिलने के बाद भी नगर निगम के अधिकारी आंख मूंद कर बैठे हैं। प्रगति होटल के लिए अब स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर और मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की गई है। शिकायत में कहा गया है कि प्रगति होटल ने बिना किसी नक्शे के चार मंजिला होटल बनाया और अब आसपास के लोगों के लिए बड़ा खतरा बन गया है।

प्लाजा की 200 दुकानों का काम रुकवाने का दावा

Jalandhar News: प्रगति, प्लाजा और अब इंद्रप्रस्थ! कितने अवैध होटल का निर्माण करवाओगे, सरकार को कितना चूना लगाओगे? 'साहब' अब तो एक्शन ले लो
Plaza Hotel Illegal Construction in Jalandhar

ठीक इसी तरह से प्लाजा होटल को तोड़कर वहां कामर्शियल दुकानें और शोरूम बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यहां बेसमेंट में दुकानें बनेंगी और उसके ऊपर होटल के कमरे होंगे। इसमें दुकान और कमरों को लेकर करीब 200 कमरे बनाए जाने हैं। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि कुछ अधिकारियों ने इनसे दुकान गिफ्ट में हासिल की है।

जिससे सरकार को करोड़ों रुपए का चूना प्लाजा होटल में बन रही दुकानों के मालिकों ने लगाई है। हालांकि एमटीपी नीरज भट्टी ने कहा है कि काम रुकवा दिया गया, कार्ऱवाई के लिए कमिश्नर के आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

WhatsApp पर मिलेंगे सरकारी सर्टिफिकेट, देखें कैसे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *