Gymkhanna Club Jalandhar: जालंधर के दो बड़े कारोबारियों को शोकॉज़ नोटिस, IAS गुरप्रीत कौर सपरा के पास पहुंची थी शिकायत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 05 Sep 2022

डेली संवाद, जालंधर। Gymkhanna Club Jalandhar: जालंधर के दो बड़े कारोबारियों को शोकाज नोटिस जारी किया गया है। यह शोकाज नोटिस किसी सरकारी दफ्तर नहीं, बल्कि जिमखाना क्लब की तरफ से जारी हुआ है। आरोप है कि इन दोनों कारोबारियों ने क्लब में झड़प हो गई थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

जानकारी के मुताबिक जालंधर जिमखाना क्लब में बीता रात कुछ लोगों के बीच बहस हो गई, जो बाद में लड़ाई का रूप धारण कर लिया। इससे अन्य सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की। इसकी शिकायत क्बल की प्रधान आईएएस गुरप्रीत कौर सपरा के पास पहुंची थी, जिससे सपरा के आदेशों पर दोनों मैंबरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

शहर में चर्चा है कि रबड़ कारोबारी और ट्रांसपोर्ट कारोबारी के हरकतों से क्लब के अन्य मैंबर दुखी हैं। जिससे इन दोनों कारोबारियों के बीच आए दिन कोई न कोई हंगामा होता रहता है। बीती रात रबड़ कारोबारी औऱ ट्रंसपोर्ट कारोबारी आपस में लड़ पड़े। सूत्र बता रहे हैं कि कार्ड रूम में दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई।

ये भी पढ़ें: डेरा प्रेमियाें और निहंगों में चली गोलियां, पुलिसकर्मियों सहित 8 घायल

इस लड़ाई से परेशान दूसरे मैंबरों ने क्लब की प्रधान IAS गुरप्रीत कौर से शिकायत की। जिस पर सपरा ने इन दोनों कारोबारी सदस्यों को शोकॉज़ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। प्रधान गुरप्रीत कौर सपरा ने बताया कि इसके साथ ही कार्ड रूम की एक्टिविटी अगले आदेशों तक सस्पैंड कर दिया गया है।

अकाली दल में होने जा रहा है बड़ा बदलाव, देखें सुखबीर बादल की घोषणा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *