Punjab News: पंजाब के सफ़ाई सेवकों और सीवरमैन यूनियनों की मांगों पर स्थानीय निकाय मंत्री डा. निज्जर का बड़ा फैसला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 245 शब्द|📅 07 Sep 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने कहा कि राज्य के सफ़ाई सेवकों और सीवरमैनों की जायज मांगों को मुख्यमंत्री के साथ विचारा जायेगा और इन समस्याओं का उपयुक्त हल निकाला जायेगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य निवासियों की जायज मांगों की पूर्ति के लिए वचनबद्ध है।

इसी वचनबद्धता के अंतर्गत आज स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने डिप्टी कमिश्नर अमृतसर हरप्रीत सिंह सूदन और नगर निगम कमिश्नर कुमार सौरभ राज की मौजूदगी में सफ़ाई सेवकों और सीवरमैनों की यूनियनों के साथ उनकी जायज मांगों के हल के लिए मीटिंग की।

इसे भी पढ़ें: जालंधर नगर निगम में ‘तख्तापलट’ की तैयारी

मीटिंग के दौरान यूनियनों की तरफ से रखी गई प्रमुख मांगों में पंजाब के समूह सफ़ाई सेवकों और सीवरमैनों को उम्र सीमा में छूट देकर रेगुलर करना, समूह सफ़ाई सेवकों और सीवरमैनों को आउटसोर्सिंग की बजाय रेगुलर आधार पर भर्ती करना, सीवरमैनों का वेतन स्केल तकनीकी पोस्ट के बराबर करना क्योंकि सीवरमैनों का काम तकनीकी किस्म का है, शामिल हैं।

इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि जिन सफ़ाई सेवकों और सीवरमैनों की सेवा के दौरान मौत हो जाती है उनके वारिसों को बिना किसी शर्त के तरस के आधार पर नियुक्ति दी जाये। इसके इलावा यूनियनों की तरफ से सफ़ाई सेवकों और सीवरमैनों के सेहत बीमे की माँग भी उठाई गई।

जालंधर की Aryans Academy पर ठगी का आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस तो संचालक पिछले दरवाजे से भागे, देखें

https://youtu.be/9ZfFumYgsFg

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *