Bhagwant Mann: AAP के मनीष सिसोदिया और भगवंत मान मंडी में देंगे 5वीं गारंटी

Daily Samvad
3 Min Read
AAP
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 382 शब्द|📅 08 Sep 2022

डेली संवाद, मंडी। Bhagwant Mann: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी कमर कस ली है। आम आदमी पार्टी के बड़े बड़े नेता हिमाचल प्रदेश में जाकर लगातार वहां के लोगों को विकास कार्यों की गारंटियां दे रहे हैं।

हिमाचल के मंडी में पत्रकार वार्ता के दौरान आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने यह जानकारी दी कि इसी कड़ी में आने वाली 9 सितंबर को मंडी में प्रदेश की जनता को पांचवीं गारंटी देने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन मंडी के संस्कृति सदन में किया जाएगा। उनका कहना है कि यदि आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश में बनती है तो पार्टी सबसे पहले प्रदेश के लोगों को दी गई गारंटियों को पूरा करेगी। अब पार्टी के साथ नए साथ भी प्रदेश भर में जुड़ रहे हैं।

पंडित ने बताया कि आप पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, शहीद सम्मान और महिलाओं को गारंटी दी है और अब वह प्रदेश के लोगों को पांचवीं गारंटी देने जा रहे है। प्रदेश में सोशल मीडिया पर घर से सरकारी नौकरी की परीक्षा देने वाले ऑडियो पर पूछे सवाल के जवाब में आप प्रदेश प्रवक्ता पंकज पंडित ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में हुए विभिन्न पेपर लीक मामलों से यही लगता है कि सरकार बैक डोर भर्तियों में लगी हुई है और प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा कर रही है।

विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे पीएम मोदी

वहीं दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने यह जानकारी दी है कि हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। पीएम मोदी का हिमाचल दौरा तय हो गया है। वह 24 सितंबर को मंडी आएंगे और इसके साथ ही 24 सितंबर को मंडी में भाजपा युवा मोर्चा की रैली रखी गई है। रैली में प्रदेशभर से एक लाख लोग शामिल होंगे। बता दें कि हिमाचल में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और चुनावों को लेकर सूबे में सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं।

प्रताप बाग रोड पर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *