ED Raid: CBI के बाद अब ईडी ने इस MLA के ठिकानों पर की छापेमारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 367 शब्द|📅 08 Sep 2022

डेली संवाद, पंजाब। ED Raid: आप विधायकों पर ईडी की रेड का सिलसिला तो काफी समय से चलता ही आ रहा है। अब पंजाब के अमरगढ़ से आम आदमी पार्टी (AAP) के MLA जसवंत सिंह गज्जनमाजरा पर एन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) की रेड हुई है। विधायक के करीबी 12 लोगों के पर भी ईडी की टीम जांच कर रही है। हालांकि अभी तक रेड के पिछे की बजह क्या है इसका पता नहीं लग पाया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

विधायक गज्जनमाजरा पर 40 करोड़ के बैंक घोटाले का आरोप है। जिसमें पहले भी CBI ने विधायक के ठिकानों पर रेड मारी थी। सूत्रों ने बताया कि ईडी की टीमों द्वारा आज सुबह लगभग आठ बजे मलेरकोटला के अमरगढ़ विधानसभा हल्का जसवंत सिंह गज्जनमाजरा के ठिकानों पर रेड की।

ईडी की चंडीगढ़, जालंधर की टीमें लगातार सर्च कर रही है। सूत्रों ने बताया की आप विधायक के साथ साथ पंजाब में कुछ और जगहों पर भी ईडी की सर्च चल रही। जसवंत सिंह गज्जनमाजरा ने 2011 से 2014 के बीच 4 किश्तों में बैंक से लोन लिया था। यह लोन करीब 40.92 करोड़ रुपए का था।

जिसके बाद बैंक की लुधियाना ब्रांच ने इस बारे में CBI से शिकायत की जिसमे उन्होंने कहा कि जिस मकसद से गज्जनमाजरा ने लोन लिया था, उसने उसकी जगह किसी दूसरी जगह इसका इस्तेमाल किया। पिछली बार जब CBI ने रेड की थी तो वहां उनको 94 साइन किए ब्लैंक चेक और कई आधार कार्ड मिले थे और इसके साथ ही करीब 16.57 लाख का कैश भी बरामद हुआ था। पुलिस ने 88 फॉरेन करंसी नोट, प्रॉपर्टी के दस्तावेज, कई बैंक अकाउंट से जुड़े कागजात बरामद किए।

1 रुपया वेतन के बाद चर्चा में आए थे MLA

आप के विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा तब चर्चा में आए, जब उन्होंने यह घोषणा की थी कि वह सिर्फ एक रुपया ही वेतन लेंगे। गज्जनमाजरा ने कहा था कि पंजाब वित्तीय समस्याओं से बुरी तरह जूझ रहा है। इसलिए मैं बतौर विधायक सिर्फ एक रुपया वेतन लूंगा। चुनाव में उन्होंने शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान को हराया था।

प्रताप बाग रोड पर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *