IAS Officers Transfers: पंजाब में 27 आईएएस और PCS अफसरों के तबादले, जालंधर के अधिकारी भी बदले गए

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 364 शब्द|📅 08 Sep 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। IAS Officers Transfers: पंजाब में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला लगातार जारी है। पुलिस अधिकारियों के साथ साथ आईएएस अफसरों का भी ट्रांसफर हो रहा है। सरकार ने आज फिर से अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें 11 आईएएस और 16 पीसीएस अधिकारियों के तबादले शामिल हैं।

आईएएस अधिकारियों में अनुराग अग्रवाल को अतिरिक्त मुख्य सचिव फूड प्रोसेसिंग और अतिरिक्त रूप से एसीएस जेल व चुनाव का चार्ज, केएपी सिन्हा को अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व व पुनर्वास, वरिंदर कुमार मीणा को प्रिंसिपल सेक्रेटरी स्वतंत्रता सेनानी व प्रिंसिपल सेक्रेटरी प्रिंटिंग व स्टेशनरी, अलखनंदा दयाल को सचिव स्वास्थ्य शिक्षा एवं रिसर्च व रेजिडेंट कमिश्नर पंजाब भवन नई दिल्ली का अतिरिक्त चार्ज, चंदर गैंद फरीदकोट का डिविजनल कमिश्नर बनाया गया है।

विनय बुबलानी को स्पेशल सेक्रेटरी गृह

इसके साथ ही दलजीत सिंह मांगट को फिरोजपुर का डिवीजनल कमिश्नर, विनय बुबलानी को स्पेशल सेक्रेटरी गृह अतिरिक्त तौर पर नोडल अधिकारी एंटी ड्रग्स अब्यूज कंपेन, अरविंद पाल सिंह संधू को एमडी शुगरफैड, माधवी कटारिया निदेशक समाजिक सुरक्षा व महिला व बाल विकास, सेनू दुग्गल को विशेष सचिव आम प्रबंधन व तालमेल, संदीप कुमार को फाजिल्का का एडीसी देहाती विकास लगाया गया है।

इसी प्रकार पीसीएस अधिकारियों में पीके गोयल को उनके पुराने विभाग के साथ साथ सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण व अल्पसंख्यक मामले का निदेशक, राजेश त्रिपाठी अतिरिक्त सचिव राजस्व व पुनर्वास व अतिरिक्त तौर पर लैंड रिकार्ड का निदेशक, परमदीप सिंह संयुक्त सचिव खाद्य एवं आपूर्ति, नीरू कत्याल गुप्ता को अतिरिक्त सचिव कार्मिक विभाग बनाया गया है।

नवनीत कौर बल एसडीएम भुलत्थ

मंदीप कौर को श्री मुक्तसर साहिब का एडीसी देहाती विकास, अवनीत कौर को एसएएस नगर का एडीसी देहाती विकास, राजदीप कौर को मलेरकोटला का एडीसी देहाती विकास, अमनदीप कौर-2 एडीसी शहरी विकास अमृतसर, लवजीत कलसी को एडीसी जनरल बरनाला, नवनीत कौर बल एसडीएम भुलत्थ, सोनम चौधरी को ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम लुधियाना नियुक्‍त किया गया है।

राम सिंह को एसडीएम निहालसिंह वाला, सूबा सिंह को एसडीएम लहरागागा व मूनक का अतिरिक्त चार्ज, बलजिंदर सिंह ढिल्लों को अस्टेट अफसर गलाडा, कवरजीत सिंह को एसडीएम मलोट व अतिरिक्त तौर पर एसडीएम गिद्दड़बाहा, गगनदीप सिंह एसडीएम श्री मुक्तसर साहिब लगाया गया है।

पढ़ें ट्रांसफर लेटर

IAS Officers Transfers: पंजाब में 27 आईएएस और PCS अफसरों के तबादले, जालंधर के अधिकारी भी बदले गए IAS Officers Transfers: पंजाब में 27 आईएएस और PCS अफसरों के तबादले, जालंधर के अधिकारी भी बदले गए IAS Officers Transfers: पंजाब में 27 आईएएस और PCS अफसरों के तबादले, जालंधर के अधिकारी भी बदले गए

प्रताप बाग रोड पर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *