⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 130 शब्द|📅 08 Sep 2022
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में भगवंत मान सरकार ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के 10 नए चेयरमैनों के नाम का ऐलान किया है। इसमें जालंधर से जगतार सिंह संघेड़ा को इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन बनाया गया है जबकि लुधियाना में तरसेम भिंदर को चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने 10 नगर सुधार ट्रस्टों के चेयरमैनों की घोषणा कर दी है। घोषित किए गए चेयरमैनों में तरसेम भिंडर को लुधियाना, जश्न बराड़ को फाजिल्का, हरमीत औलख को होशियारपुर, मेघ चंद शेरोमाजरा को पटियाला, प्रवीण छाबड़ा को राजपुरा, जगतार संघेड़ा को जालंधर, कुंदन गोगिया को समाना, दीपक अरोड़ा को मोगा, ठाकुर मनोहर को पठानकोट, रमन चंदी को खन्ना का चेयरमैन बनाया गया है।
पढ़ें सरकार का आदेश

प्रताप बाग रोड पर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण








