Punjab News: पंजाब में दिल दहलाने वाली घटना, परिवार के 4 लोगों पर जानलेवा हमला कर युवक ने कर ली आत्महत्या

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 08 Sep 2022

श्री मुक्तसर साहिब। Punjab News: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब से अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आयी है । यहां गांव औलख में एक 35 वर्षीय युवक अमरिंदर सिंह ने पारिवारिक क्लेश के चलते वीरवार सुबह-सुबह अपने परिवार के चार लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद उसने खुद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इस हादसे की पुलिस ने पुष्टि की है। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल बन गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

बताया जा रहा है कि अमरिंदर सिंह कुछ समय पहले एक कत्ल केस के मामले में जमानत पर बाहर आया था। परिवार में क्लेश रहने के चलते बुधवार उसकी बहन, बुआ का लड़का व उसकी पत्नी अमरिंदर को समझाने के लिए आए हुए थे। वहीं वीरवार की सुबह अमरिंदर ने उठते ही सोई हुई अपनी मां जसवीर कौर, बहन छिंदर कौर पत्नी संदीप सिंह, बुआ के लड़के गुरध्यान सिंह पुत्र सुखचैन सिंह और गुरध्यान की पत्नी सरबजोत कौर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।

उस समय अमरिंदर का पिता गुरदित्त सिंह बाथरूम में नहाने गया हुआ। जबकि पत्नी और बेटी बाहर भाग गए, जिसके चलते उनका बचाव हो गया। चार लोगों को गंभीर रूप में जख्मी करने के बाद में खुद अमरिंदर ने घर में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं घायलों को पहले मलोट के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत के चलते उन्हें फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

प्रताप बाग रोड पर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *