Punjab News: पंजाब में सरेआम हत्या, निहंगों ने युवक को तलवार से काट डाला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 258 शब्द|📅 08 Sep 2022

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां थाना कोतवाली के अधीन आते इलाका कहियांवाला बाजार में निहंग सिंहों ने देर रात एक युवक को हथियारों से काट डाला। घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान हरमनजीत सिंह (22) निवासी गांव चाट्टीविंड के रूप में बताई जा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

यह सारी घटना पास में लगे होटल के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं थाना कोतवाली की पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके निहंग सिंहों की पहचान करने में जुटी हुई है। बता दें कि हरमनजीत सिंह एक महीने बाद ही विदेश जाने वाला था।

मृतक के चाचा हरप्रीत सिंह ने बताया कि उसके एक दोस्त ने उसे रात 11 बजे के करीब फोन किया था, जिसके बाद दोनों दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वह रास्ते में एक होटल के सामने खड़ा था, तभी दो निहंग सिख वहां से गुजरे। उनका हरमनजीत सिंह से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

हरसिमरन के साथ हाथापाई

दोनों निहंगों व एक सिख युवक ने हरसिमरन के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच एक निहंग की दस्तार उतर गई। जिसके बाद गुस्से में आकर निहंगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। दोनों निहंग सिखों ने इस कदर हरमनजीत सिंह को तेजधार हथियारों से काटा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रताप बाग रोड पर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *