डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना से अभी अभी दुःखद खबर सामने आ रही है। जहां टोल प्लाजा नजदीक साउथर्न बाईपास पर एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतक लोग मोगा के रहने वाले थे। वहीं एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया, जिसे मोगा के एक अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना
कार की गति तेज थी, जिस कारण कार अपना संतुलन नहीं बना पायी और कार पुल से नीचे खेतों में जा गिरी। हादसा होने के तुरंत बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस 108 और पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के कुछ देर बाद मौके पर थाना लाडोवाल की पुलिस भी पहुंची गयी।
मौके पर पुलिस ने पहुंच कर कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। जिसमे बताया जा रहा है कि मरने वालों में दो महिलाएं और एक युवक है। घायलों में एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल है। मरने वाले मोगा भिंडर कलां निवासी है। मरने वालों में पिंक प्रीत सिंह, कुलविंदर कौर और रणजीत कौर है। कुलविंदर कौर और रणजीत कौर सास और बहू हैं। गाड़ी को पिंक प्रीत सिंह चला रहा था।
जांच अधिकारी रजिंदर सिंह ने बताया कि यह परिवार अपने बेटे का शगुन डालने के लिए नवांशहर जा रहे थे। जिस गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ है इस कार में शगुन वाले लड़के का दोस्त, माता, दादी और दादा बैठे थे। इस कार के पीछे ही शगुन वाला लड़का भी कार सफारी में आ रहा था। वह कार भी रेलिंग में लगी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रताप बाग रोड पर अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण
https://youtu.be/A7-cYvaSriA