Bomb Blast News: RSS कार्यकर्ता के घर के पास हुआ बम विस्फोट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 247 शब्द|📅 10 Sep 2022

डेली संवाद, कन्नूर। Bomb Blast News: केरल के कन्नूर जिले में एक बम विस्फोट होने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यह बिस्फोट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता के घर के सामने हुआ है। आरएसएस कार्यकर्ता सुधीश के घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर यह बम फटा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर आकर साक्ष्य जुटाए है और डाग स्क्वायड ने भी मौके का दौरा किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

जिला पुलिस प्रमुख ने भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने बताया कि सुधीश कई मामलों में आरोपी भी था। आगे की जांच की जा रही है। पिछले महीने एक बम विस्फोट के बाद इलाके में आरएसएस और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया (एसडीपीआई) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। झड़प के दौरान कई घरों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा गया था।

बताया जा रहा है कि एक महीने पहले भी केरल में ऐसा हमला देखने को मिला था। पहले भी ऐसे ही कन्नूर जिले में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर बम विस्फोट किया गया था। हमला कन्नूर के पय्यानुर में हुआ था। हमले के बाद कार्यालय की खिड़की के शीशे भी टूट गए थे। बम विस्फोट के तुरंत बाद इलाके में अफरातफरी मच गई थी।

फरीदकोट रियासत की 22,000 करोड़ की संपत्ति का अब होगा बंटवारा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *