Punjab News: वेतन ना मिलने के कारण इस विभाग के कर्मचारी बैठे धरने पर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 229 शब्द|📅 10 Sep 2022

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पंजाब के जालंधर में वेतन न मिलने के कारण आँगनवाड़ी विभाग के कर्मचारियों ने धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि पिछले दो महीनों से हमें वेतन नहीं मिल पाया है और साथ ही हमसे दो विभागों का काम करवाया जा रहा है। एक तो आँगनवाड़ी विभाग है और दूसरा एकीकृत बाल विभाग विकास सेवा योजना है जिसमे हमसे काम करवाया जाता है। इसके साथ ही इन दोनों विभागों का डायरेक्टर एक ही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

उनमें से एक कर्मचारी ने बताया कि पिछले दो महीनों से वेतन नाम मिलने के कारण घर का खर्च करना बहुत मुश्किल हो गया है। हमारे बैंको तक की किश्ते रुक गयी है। उन्होंने कहा कि 144 ऐसे ब्लॉक है जिनको दो महीनों से अपना वेतन नहीं मिला है। उन्होंने बताया की सिर्फ एक पेंशन विभाग ही ऐसा है जिनको अपना वेतन मिल पाया है।

उनका यह भी कहना है कि जो भी सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग के कैंप लगते है वह हम ही अपनी जेबों से पैसे खर्च करके लगा रहे है इसलिए हमने यह घोषणा की है कि जब तक वेतन रिलीज़ नहीं होगा तब तक हमारा प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा।

फरीदकोट रियासत की 22,000 करोड़ की संपत्ति का अब होगा बंटवारा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *