Punjab NEWS: 11 से 18 सितंबर तक जर्मनी का दौरा करेंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 195 शब्द|📅 10 Sep 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 से 18 सितंबर तक जर्मनी का दौरा करेंगे। इस दौरान वह अक्षय ऊर्जा, कार निर्माण, फार्मास्युटिकल्स, उन्नत कृषि प्रथाओं और अन्य प्रमुख क्षेत्रों में निवेश और रणनीतिक गठजोड़ करने के लिए व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों और कंपनियों के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

सीएम भगवंत मान म्यूनिख, फ्रैंकफर्ट और बर्लिन में अपने प्रवास के दौरान बीएमडब्ल्यू, बेवा और अन्य प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे से निवेश, तकनीकी जानकारी और जर्मन कंपनियों से विशेषज्ञता हासिल करने में राज्य को फायदा होने की संभावना है।

राज्य को औद्योगिक हब के रूप में उभरने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को औद्योगिक विकास के उच्च विकास पथ पर लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा है। जर्मनी यात्रा एक तरफ राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगी और रोजगार के नए रास्ते खोलेगी।

फरीदकोट रियासत की 22,000 करोड़ की संपत्ति का अब होगा बंटवारा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *