Ghulam Nabi Azad:10 दिनों में करेंगे नई पार्टी का ऐलान, यह होगा पार्टी का नाम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 359 शब्द|📅 11 Sep 2022

डेली संवाद। Ghulam Nabi Azad:  जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। रविवार को हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि वह 10 दिन के भीतर अपनी नई राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा करेंगे और कहा कि इसकी विचारधारा ‘आजाद’ होगी। जिसमे सबको अपने विचार रखने की आजादी होगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नए राजनीतिक दल का एजेंडा जम्मू कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली और लोगों की नौकरी और इसके साथ भूमि अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा। इससे पहले यह सस्पेंस बना हुआ था कि गुलाम नबी आजाद अपनी नई पार्टी का गठन करेंगे या फिर भाजपा में शामिल होंगे।

आपको बता दे कि आजाद ने 26 अगस्त को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद कश्मीर घाटी में उन्होंने अपनी पहली जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं अपने सहयोगियों को धन्यवाद देता हूं, जो मेरे साथ खड़े हैं और मेरी नई पार्टी का आधार हैं, जिसकी घोषणा अगले 10 दिन के भीतर की जाएगी’।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला में डाक बंगला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए  उन्होंने कहा कि उनकी नई पार्टी अपने नाम की तरह अपनी विचारधारा और सोच में ‘आजाद’ होगी। उन्होंने कहा, ‘मेरी पार्टी आजाद होगी। मेरे कई सहयोगियों ने मुझे कहा कि हमें पार्टी का नाम आजाद रखना चाहिए’ लेकिन, मैंने कहा कभी नहीं। लेकिन, इसकी विचारधारा स्वतंत्र होगी, जो किसी अन्य में शामिल या विलय नहीं होगी। ऐसा मेरी मृत्यु के बाद हो सकता है, लेकिन तब तक नहीं।

यह होगा पार्टी का एजेंडा 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का एजेंडा जम्मू कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने और लोगों की नौकरी और भूमि अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष पर होगा। इसके साथ ही लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा  कि मैं किसी भी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं हैं, चाहे वह राष्ट्रीय हो या क्षेत्रीय।

फरीदकोट रियासत की 22,000 करोड़ की संपत्ति का अब होगा बंटवारा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *