नई दिल्ली। JEE Advanced Result 2022: राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान, आईआईटी बॉम्बे/IIT Boambay की ओर से जेईई एडवांस/JEE Advanced Result के परिणाम को जारी कर दिया गया है। जेईई एडवांस/JEE Advanced 2022 परीक्षा को पार्थ भरद्वाज ने टॉप किया है।
इस साल, जेईई एडवांस 2022 के लिए कुल 1,56,089 उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब रिजल्ट जारी हो चुका है। भोपाल के मयंक मोटवानी को जेईई एडवांस में ऑल इंडिया रैंक-2 मिली है। अपनी स्ट्रेटजी के अनुसार तीनों विषयों को बराबर वेटेज देते हुए क्वेश्चंस को सॉल्व करने की लगातार प्रैक्टिस की उसके अलावा और नियमित रूप से होमवर्क और पढ़े हुए का रिवीजन किया।
JEE Advanced Result 2022 live: क्या रहा कटऑफ?
जेईई एडवांस परिणाम के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए कट-ऑफ में इस साल वृद्धि हुई है। कटऑफ 88.4 पर्सेंटाइल है। वहीं, ओबीसी , एससी, एसटी के उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस की कट-ऑफ इस बार चार साल के निचले स्तर पर है। यह क्रमश: 67, 43.08 , 26.07 फीसदी है। ईडब्ल्यूएस का कटऑफ 63.11 रहा है।
JEE Result 2022: कब हुई थी परीक्षा
IIT Bombay की ओर से JEE Advanced 2022 परीक्षा का आयोजन बीते 28 अगस्त, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। पेपर-1 का आयोजन सुबह 09 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक किया गया था। वहीं, पेपर-2 का आयोजन दोपहर 02.30 बजे से लेकर शाम 05.30 बजे तक हुआ था। बता दें कि जेईई मेन परीक्षा में 2.5 लाख रैंक तक के छात्रों को जेईई एडवांस में शामिल होने का मौका मिलता है।
फरीदकोट रियासत की 22,000 करोड़ की संपत्ति का अब होगा बंटवारा
https://youtu.be/pOoFXN7OoEo