Levana Fire: सरकार की बड़ी कार्रवाई, 15 अधिकारियों को किया सस्पैंड, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 414 शब्द|📅 11 Sep 2022

डेली संवाद, लखनऊ। Levana Fire: लखनऊ से बड़ी खबर है। लखनऊ के लेवाना होटल अग्निकांड मामले की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद योगी सरकार ने दोषी अफसरों पर बड़ी कार्रवाई की है, सौंपी गई जांच रिपोर्ट में 6 विभागों के 19 अफसरों को सीधे जिम्मेदार माना गया है, अवैध निर्माण और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण और अग्निशमन अधिकारियों को लेवाना होटल अग्निकांड के लिए दोषी माना गया, जिसके बाद सरकार ने कई बड़े अफसरों को निलंबित कर दिया है।

पांच सितंबर 2022 को होटल लेवाना सुइट्स में लगी आग से चार मौत के हादसे के लिए मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब और पुलिस आयुक्त एसबी शिरडकर की जांच में 19 अधिकारी, इंजीनियर, कर्मचारी दोषी पाए गए हैं। इनमें से अभी सेवा में एक पीसीएस अधिकारी सहित 15 को शासन ने निलंबित कर दिया है। वहीं सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करा दी गई है।

इंजीनियरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर देर रात हादसे के जिम्मेदारों के खिलाफ शासन ने कार्रवाई कर दी। मंडलायुक्त व पुलिस आयुक्त ने अपनी जांच रिपोर्ट गृह विभाग को सौंप दी थी। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर अब मुख्यमंत्री ने हादसे के लिए प्रथम दृष्ट्या दोषी और लापरवाही करने वाले अधिकारियों, इंजीनियरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है।

अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर गृह विभाग, नियुक्ति विभाग, आबकारी विभाग के अधिकारियों को निलंबन कर विभागीय कार्रवाई शुरू करानी होगी। सेवानिवृत्त हो चुके जिम्मेदारों के खिलाफ भी विभागीय नियमों केमुताबिक कार्रवाई की जाएगी। शासन के प्रवक्ता का कहना है कि मुख्यमंत्री ने कार्रवाई के निर्देश जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दिए हैं।

ये हैं चार मौतों के जिम्मेदार

गृह विभाग : सुशील यादव, तत्कालीन अग्निशमन अधिकारी, अभयभान पांडेय, सेवानिवृत्त मुख्य अग्निशमन अधिकारी, योगेंद्र प्रसाद, अग्निशमन अधिकारी-द्वितीय, विजय कुमार सिंह, मौजूदा मुख्य अग्निशमन अधिकारी

ऊर्जा विभाग : विजय कुमार राव, सहायक निदेशक, विद्युत सुरक्षा, आशीष कुमार मिश्रा, अवर अभियंता, राजेश कुमार मिश्रा, एसडीओ

नियुक्ति विभाग : महेंद्र कुमार मिश्रा, पीसीएस, तत्कालीन विहित प्राधिकारी एलडीए, (मौजूदा अपर आयुक्त लखनऊ मंडल)

आवास विभाग, एलडीए : अरूण कुमार सिंह, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता, ओम प्रकाश मिश्रा, सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता राकेश मोहन, तत्कालीन सहायक अभियंता, जितेंद्र नाथ दुबे, अवर अभियंता, रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अवर अभियंता, गणेशी दत्त सिंह, सेवानिवृत्त अवर अभियंता, जयवीर सिंह, अवर अभियंता, राम प्रताप, मेट, एलडीए

आबकारी विभाग : संतोष कुमार तिवारी, तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी, लखनऊ, अमित कुमार श्रीवास्तव, तत्कालीन आबकारी निरीक्षक सेक्टर-1, जैनेन्द्र उपाध्याय, उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ मंडल

फरीदकोट रियासत की 22,000 करोड़ की संपत्ति का अब होगा बंटवारा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *