Punjab News: केंद्र ने पराली पर सब्सिडी देने से किया इंकार, CM मान बोले- AAP सरकार इसे खुद हल करेगी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 306 शब्द|📅 11 Sep 2022

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि केंद्र सरकार की वित्तीय सहायता न देने के फैसले के बावजूद पंजाब सरकार पराली की समस्या का हल करने के लिए बड़े स्तर पर मशीनों का इस्तेमाल करेगी। भगवंत मान ने कहा कि हमने केंद्र सरकार को पंजाब सरकार की तरफ से चिट्टी लिखी थी।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि हमने आने वाले समय में पराली को आग लगाने की समस्या में हमारी मदद करने की बात की थी। प्रति एक एकड़ पर 1500 रुपए केंद्र सरकार की तरफ से, 500 रुपए प्रति एकड़ पंजाब सरकार और 500 रुपए प्रति एकड़ दिल्ली सरकार की तरफ से किसानों को दिया जाए। जिसमे पूरे 2500 रुपए प्रति एकड़ किसानों को परली न जलाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी, लेकिन केंद्र सरकार ने मदद करने से इंकार कर दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से हर संभव कोशिश की जाएगी। हम हाथ पर हाथ रख कर नहीं बैठेंगे। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से निवेदन किया है कि पराली को आग ना लगाई जाए। इसके लिए हम जल्दी ही हल निकालेंगे। जिससे किसान प्रेरित होकर पराली को आग नहीं लगाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस साल तकरीबन 75 लाख एकड़ धान लगाया गया है जिसमें लगभग 37 लाख एकड़ धान के किसान पहले ही अपनी पराली को आग नहीं लगाते है और जो किसान बच गए है। उनके बारे में हमने सोचा है कि उनको बड़ी मशीनें दी जाए। जिससे पराली खेत में ही खत्म हो जाए। एक लाख 5 हज़ार मशीनें को उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें से एक मशीन एक दिन में पांच से छह एकड़ पराली को ख़त्म करेगी।

फरीदकोट रियासत की 22,000 करोड़ की संपत्ति का अब होगा बंटवारा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *