Punjab News: इलेक्ट्रॉनिक्स गोदाम में लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 11 Sep 2022

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: गुरदासपुर के हनुमान चौंक गीता भवन रोड पर उस समय हड़कंप मच गया, जब शॉर्ट सर्किट के कारण एक इलेक्ट्रॉनिक्स थोक व्यापारी के गोदाम में आग लग गई। दुकान में पंखे, पीवीसी पाइप, तारों के बंडल आदि सब चपेट में आकर जल गए। आग की लपटें में गोदाम में रखा लाखों का माल मिनटों में जलकर राख हो गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

बता दें कि गोदाम के ऊपर गोदाम मालिक रजत महाजन का घर है और उसका पूरा परिवार सो रहा था, तभी यह हादसा हुआ। आग का पता मौके पर ही लग गया और तभी वहां आस पास के लोगों ने फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग को फैलने से रोक लिया। उसके बाद ऊपर सो रहे घर वालों को घर से बाहर निकाला।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, लेकिन फिर भी गोदाम में रखे लाखों रुपये के बिजली के उपकरण जलकर राख हो गए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही ग्राम पार्षद सतिंदर सिंह ने परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।

सतिंदर ने कहा कि एक बार पहले भी दुकान में आग लगने से परिवार को काफी नुकसान हुआ था। काफी मुश्किलों के बाद इस परिवार ने फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने की कोशिश की और अब फिर आग लग गई है। इसलिए इस परिवार को सरकार से मुआवजा मिलना चाहिए।

फरीदकोट रियासत की 22,000 करोड़ की संपत्ति का अब होगा बंटवारा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *