Punjab News: शूटर्स की गिरफ्तारी पर बोले गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता ‘गोली का बदला गोली’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 213 शब्द|📅 11 Sep 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: अभी अभी सिद्धू मूसवाला के पिता का बयान सामने आया है जिसमे उन्होंने कहा है कि ‘गोली का बदला गोली’ ही होना चाहिए। इसमें गिरफ्तारी कोई हल नहीं है। सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने पिछले अपने बयान में कुछ राजनीतिक लोगों और गायकों के ऊपर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि उनके बेटे ने थोड़े समय में ही तरक्की हासिल कर ली थी जो की इन लोगों से देखी नहीं गयी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या को तकरीबन 3.5 महीने होने जा रहे हैं। लेकिन अभी तक इस मामले में नए-नए खुलासे होते जा रहे है। सिद्धू हत्याकांड में शूटर्स की गिरफ्तारी अभी भी जारी है। हाल ही में 3 नए गैंगस्टर को नेपाल से अरेस्ट किए गया हैं। जिसपर सिद्धू के पिता बलकौर सिंह का बयान आया। उन्होंने कहा कि अगर आज इनको गिरफ्तार किया जाता है तो कल को इनको छोड़ भी दिया जाएगा। इससे मेरा बेटा न तो वापिस आएगा और ना ही उसको इंसाफ मिल पाएगा। इसलिए इनको भी ऐसे ही गोली मारी जाए जैसे इन्होंने मेरे बेटे को मारी थी।

फरीदकोट रियासत की 22,000 करोड़ की संपत्ति का अब होगा बंटवारा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *