Punjab News: अमित शाह से मिले कैप्‍टन अमरिंदर सिंह, क्या अपनी पार्टी को करेंगे भाजपा में शामिल ?

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 272 शब्द|📅 12 Sep 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक कैप्‍टन अमरिंदर सिंह अपनी पार्टी को भाजपा में शामिल कर सकते है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने 30 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस बारे में उन्होंने टट्विटर पर कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और राज्य और देश की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया, जो हम दोनों की हमेशा से प्राथमिकता रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

क्या अपनी पार्टी को करेंगे भाजपा में शामिल ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के करीब दो हफ्ते बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने अब नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। सूत्रों के मुताबिक, अमरिंदर सिंह अपने नवगठित पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) को भाजपा में विलय और भविष्य में संभावित सीट आवंटन पर चर्चा कर सकते हैं।

भाजपा के साथ मिलकर लड़े थे चुनाव

अमरिंदर सिंह 2002-2007 के दौरान और फिर 2017-2021 के दौरान लगभग नौ वर्षों तक पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं। पिछले साल सितंबर में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और उसके बाद अपनी नई पार्टी ((PLC) का गठन किया। उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन में पंजाब विधानसभा चुनाव भी लड़ा था । हालांकि, तबअच्छा प्रदर्शन नहीं किया जिस कारण कैप्‍टन अमरिंदर सिंह अपनी सीट भी नहीं बचा सके।

पीएम मोदी के खिलाफ नितीश से ज्यादा मजबूत केजरीवाल, सर्वे से AAP गदगद

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *