Punjab News: मांगें पूरी न होने पर भड़के किसान, 7 कैबिनेट मंत्रियों और 24 विधायकों के आवास का किया घेराव

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 306 शब्द|📅 12 Sep 2022

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के 31 जगहों पर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा प्रदर्शन कर रही है। किसानों ने 7 कैबिनेट मंत्रियों और 24 विधायकों के घरों का घेराव किया है। इसमें सिर्फ आम आदमी पार्टी ही नहीं बल्कि सभी पार्टियों के चुने गए विधायकों के घरों के घरों के बाहर प्रदर्शन चल रहे हैं। किसानों का कहना हैं कि पंजाब सरकार उनकी मांगो पर ध्यान नहीं दे रही है और सरकार की कुछ ऐसी नीतियां है जो किसानों के विरोध हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

इसके साथ ही किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार नहरों के पानी को प्राइवेट हाथों में देने जा रही है। जिन्हें कंपनियां साफ कर पंजाब के लोगों को बेचेंगी। इसपर रोक लगनी चाहिए। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने वादा किया था किसानों पर किए गए पर्चों को रद्द कर दिया जायेगा, जोकि अभी तक नहीं हो पाए है। दूसरी तरफ बड़े बड़े उद्योगपति जमीन के पानी को गंदा कर रहे हैं और सरकार का ध्यान उनकी तरफ है ही नहीं।

जानकारी के अनुसार फसलों की अदायगी, सभी फसलों पर एमएसपी की गारंटी, कॉर्पोरेट जगत की तरफ से पानी को दूषित करने, किसान संघर्ष में मारे गए किसानों को मुआवजा व नौकरी की मांग किसानों ने उठाई है ।

सरवण सिंह पंधेर ने कहा है कि पंजाब में नशे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। बहुत सारे युवा इसकी चपेट में आते जा रहे हैं, लेकिन सरकार इसे रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रही है। नशे के कारण युवा गलत रास्ते पर जा रहे हैं। जिसके कारण आए दिन पंजाब में अपराध हो रहे है पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ रहा है।

पीएम मोदी के खिलाफ नितीश से ज्यादा मजबूत केजरीवाल, सर्वे से AAP गदगद

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *