Punjab News: विधायक के आने से पहले मुर्दाबाद, लेकिन जब पहुंचे तो बोले MLA अमर रहे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 12 Sep 2022

डेली संवाद, बटाला। Punjab News: धीरे धीरे अब जनता ने भी नेता का रूप धारण करना शुरू कर दिया है क्योंकि आज पहली चीज देखी और सुनी, वह थी बटाला क्षेत्र के बाहर भंडारी गेट के लोगों की भीड़। जनता ने विधायक शैरी कलसी को अपनी मांगों से अवगत कराने के लिए आमंत्रित किया था। विधायक के आने से पहले तो लोगों ने आम आदमी पार्टी और नगर निगम बटाला मुर्दाबाद के नारे लगाए, लेकिन जब विधायक पहुंचे तो चारों तरफ विधायक अमर रहे के नारे लगने लगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

बता दे कि मामला उस कूड़े के ढ़ेर को लेकर था। जहां क्षेत्र के लोग इसका विरोध कर रहे हैं कि हम इसे अपने क्षेत्र में नहीं बनने देंगे। क्योंकि जहां कचरा डंप बनने जा रहा है, वहां 2 मंदिर,1 सबसे खूबसूरत पार्क और एक श्मशान घाट है, विधायक ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि यहां कचरा डंप नहीं बनने दिया जाएगा।

वहां के लोगों ने कहा कि भंडारी गेट के बाहर कूड़े का ढेर बनने जा रहा है, जिसका हम कई दिनों से विरोध कर रहे हैं। आज विधायक मौके पर पहुंच गए हैं और हमने अपनी समस्या उनके सामने रखी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह काफी घनी आबादी वाला क्षेत्र है। इसमें 2 मंदिर हैं, एक सबसे खूबसूरत पार्क और श्मशान घाट हैं। उन्होंने कहा कि डंप के निर्माण से बीमारियां फैल सकती हैं और इसके साथ ही इस जगह की खूबसूरती पर भी ग्रहण लग जाएगा। विधायक ने पहुंच कर आश्वासन दिया है कि कचरा डंप यह नहीं बनने दिया जाएगा।

पीएम मोदी के खिलाफ नितीश से ज्यादा मजबूत केजरीवाल, सर्वे से AAP गदगद

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *