Punjab News: कपूरथला में दिनदहाड़े दुकान में बैठी महिला की बालियां उड़ा ले गए बदमाश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 12 Sep 2022

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: पंजाब के कपूरथला में दिनदहाड़े एक लूट की घटना सामने आई है जहां पड्डे बेट गांव में एक बदमाश ने महिला की सोने की बालियां ले गया। महिला परमजीत कौर ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति उसकी दुकान पर आया और एक रिबन की मांग करने लगा। जब उसने रिबन देना शुरू किया, तो उसने मेरे कान से सोने की बालियां छीन लीं।महिला के चीखने-चिल्लाने पर एक युवा पड़ोसी मदद के लिए आगे आया और मोटरसाइकिल पर सवार लुटेरे को थप्पड़ मारकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन लुटेरा भागने में सफल रहा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी कैमरे में कैद तस्वीरों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इलाके के लोगों का कहना है कि हुई इस घटना से पूरा गांव बहुत प्रभावित हुआ है। लोगों का कहना है की यह काम नशा करने वाले ही करते है इसलिए नशा करने वालों का जल्द से जल्द कोई ठोस समाधान निकाला जाए।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि क्षेत्र में आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं जिससे लोगों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि नशा करने वाले ये युवा कोई भी अपराध करने से नहीं कतराते हैं। इन लोगों का कोई पक्का समाधान होना चाहिए। लोग तो अब अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं तो हम बाहर की कैसे उम्मीद कर सकते है।

पीएम मोदी के खिलाफ नितीश से ज्यादा मजबूत केजरीवाल, सर्वे से AAP गदगद

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *