डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के डा. अमित जैन और डा. संजीव कुमार पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं। आरोप है कि डाक्टर संजीव कुमार की डिग्री फर्जी है। जिसके आपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई। यह आरोप आज प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गुरजैपाल नगर के निवासी जसमेर सिंह ने लगाए।
जसमेर सिंह निवासी गुरजैपाल नगर (जालंधर) ने बताया कि माता जोगिंदर कौर को उन्होंने जालंधर हार्ट सेंटर (डा. अमित जैन) के पास 16 अप्रैल 2022 को एडमिट करवाया था, जहां उनका निधन हो गया। निधन के बाद उन्हें पता चला कि डॉक्टर की लापरवाही से उनकी माता जी का निधन हुआ है क्योंकि आईसीयू में जिस डा. संजीव कुमार की ड्यूटी थी वे तो इस योग्य भी नहीं है कि आईसीयू में ड्यूटी दे सकें।
ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना
आरटीआई के माध्यम से उन्हें पता चला कि डा. संजीव कुमार की डिग्री भी फर्जी है। उन्होंने कहा कि डा. अमित जैन ने इस बात को छिपाया और फर्जी डिग्री वाले संजीव को अपने यहां रखा। इनकी लापरवाही से उनकी माता का निधन हो गया। जसमेर सिंह ने कहा कि सिविल सर्जन आफिस में भी उन्होंने शिकायत की और अब उनका केस अमृतसर मेडिकल कालेज रैफर कर दिया गया जोकि गलत है।
उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि ऐसे डाक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी और मरीज की जान न जाए। इस संबंध में दोनों डॉक्टरों से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। अगर वे अपना पक्ष रखना चाहें तो डेली संवाद उनका पक्ष भी प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।
पीएम मोदी के खिलाफ नितीश से ज्यादा मजबूत केजरीवाल, सर्वे से AAP गदगद








