⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 160 शब्द|📅 13 Sep 2022
डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पिछले कुछ दिनों से एंटी क्राइम सेल द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर ऑपरेशन जारी है। आए दिन बदमाशों को पकड़ कर उनकी पिटाई की जा रही है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल वांछित गैंगस्टरों को पुलिस अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर गिरफ्तार करने में सफल रही है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना
इसी तरह अब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। टीम ने विदेश में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह के करीबी सहयोगी अनमोल दीप सिंह को गिरफ्तार किया है जानकारी के मुताबिक उसे खरड़ से गिरफ्तार किया गया है।
पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस के कार्यालय पर हुए हमले में उक्त गैंगस्टर की संलिप्तता की जांच कर रही है, क्योंकि उसे लांडा इंटेलिजेंस कार्यालय पर हमले का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है।
पीएम मोदी के खिलाफ नितीश से ज्यादा मजबूत केजरीवाल, सर्वे से AAP गदगद








