Punjab News: पेपर टलवाने के लिए छात्र ने दी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 258 शब्द|📅 13 Sep 2022

डेली संवाद ,पंजाब। Punjab News: पंजाब में स्प्रिंग डेल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस एक्शन में आ गयी। इस मामले में पुलिस ने दो छात्रों की पहचान की है जिन्होंने मैथ्स के पेपर को टालने करने के लिए यह अफवाह फैलाई थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

कुछ दिन पहले भी ऐसी ही अफवाह पंजाब के अमृतसर में डीएवी स्कूल में फैलाई गयी थी और अब उसके बाद स्प्रिंग डेल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हर तरफ हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तीन घंटे के अंदर ही इस मामले को सुलझा दिया। इस मामले में पुलिस ने दो छात्रों की पहचान की है जिन्होंने पेपर को टालने के लिए यह अफवाह फैलाई थी। इस धमकी भरे मैसेज को अंग्रेजी और उर्दू में लिखा गया था। इसमें लिखा था कि 16 सितंबर को स्कूल में प्लांटेशन ड्राइव है। इसी दिन बम धमाका होगा, बच सको तो बचा लो।

इस मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी मुखविंदर सिंह ने बताया कि स्कूल के ही 10वीं क्लास के दो छात्रों का नाम सामने आया है। नाबालिग होने के कारण उनके नाम व पहचान को उजागर नहीं किया जाएगा। लेकिन पुलिस ने एक के पिता को गिरफ्तार किया है जिसने नाम पर सिम थी और उस सिम से मैसेज आया था।

पीएम मोदी के खिलाफ नितीश से ज्यादा मजबूत केजरीवाल, सर्वे से AAP गदगद

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *