Punjab Politics: भाजयुमो नेता अशोक सरीन ने कैबिनेट मंत्री चीमा को दिया करारा जवाब, कहा- BJP के खिलाफ झूठा प्रचार कर AAP बच नही सकती

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Politics: आम आदमी पार्टी द्वारा भाजपा द्वारा उनके विधायक ख़रीदने का आरोप लगाने वाले ब्यान के बाद पंजाब युवा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) ने AAP पर तीखा हमला बोला। हिक्की ने कहा कि भाजपा को बदनाम करने के लिए विधायक ख़रीदने के लिए बेवजह आरोप लगाकर झूठा प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि कुछ टी.वी चैनलो पर जालंधर से विधायक रमन अरोड़ा व शीतल अंगुराल को फ़ोन आने का दावा किया गया है। सरीन ने कहा कि हरपाल चीमा जी बोल रहे हैं कि ED व CBI उनके पीछे लगी है। जबकि असलियत यह है कि भाजपा ने आप के किसी विधायक को फ़ोन नही किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना

सरीन ने कहा कि वैसे असलियत यह है की इनके विधायकों के इशारे पर पूरे पंजाब मे अवैध लाटरी का नेक्सस चलाया जा रहा है जिसके ख़िलाफ़ हर रोज मीडिया मे खबरें छपने से इनको डर पैदा हो गया है। सरीन ने कहा विधायक ख़रीदने वाली रिकॉर्डिंग दिखाने के बात दिल्ली मे केजरीवाल ने भी कही परंतु आज तक नही दिखाई।

उसी तरह पंजाब के सेहत मंत्री विजय सिंगला की भी भ्रष्टाचार वाली रिकॉर्डिंग होने की बात मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कही थी जो आज तक जनता मे जगज़ाहिर नही हुई। सरीन ने कहा आप सरकार को किसी राजनैतिक दल को गिराने की ज़रूरत नही, अपने किए झूठे वादे व उनके विधायकों के अवैध कारोबारों के भारी भरकम भार से उनकी सरकार अपने आप गिर जानी है।

पीएम मोदी के खिलाफ नितीश से ज्यादा मजबूत केजरीवाल, सर्वे से AAP गदगद

https://youtu.be/GrHrCYacqiI















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *