डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित बनाने के लिए निर्देश दिए कि सभी अनुबंधों में पांच सालों के लिए प्रोजैक्ट के रख-रखाव सम्बन्धी शर्त लाजि़मी तौर पर शामिल होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: जालंधर में विरासत हवेली सील, नगर निगम ने की बड़ी कार्रवाई
डॉ. निज्जर ने विभाग के चल रहे कार्यों का जायज़ा लेते हुए कहा कि जिन ठेकेदारों को प्रोजैक्ट दिए गए हैं, वह उक्त प्रोजेक्टों की मरम्मत और रख-रखाव लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि लम्बित पड़े मामलों को समयबद्ध तरीके से जल्द से जल्द समाधान करना सुनिश्चित बनाया जाए।
स्थानीय सरकार विभाग की कारगुज़ारी का मुल्यांकन करते हुए डॉ. निज्जर ने अधिकारियों को हिदायत की है कि शहरों की सफ़ाई को यकीनी बनाया जाये। अवैध निर्माणों को हर कीमत पर रोका जाये। अवैध निर्माण के लिए संबंधित हलके के अफसरों की जिम्मेदारी तय होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी ग़ैर-कानूनी कार्यों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने जल आपूर्ति और सीवरेज सिस्टम को बेहतर बनाने पर भी ज़ोर दिया, जिससे राज्य के नागरिकों को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके।
ये भी पढ़ें: जालंधर में विज्ञापन घोटाला: जोशी और कपूर के बीच जंग, सरकार को करोड़ों का चूना
डॉ. निज्जर ने अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में बढ़ रही कूड़े की समस्या को वैज्ञानिक ढंग से निपटाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने लम्बित पड़े मामलों और शिकायतों का तुरंत निपटारा करने के हुक्म भी दिए। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। ग़ैर- कानूनी गतिविधियों में शामिल किसी भी कर्मचारी को बख़्शा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन मुहैया करवाना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।
पंजाब में AAP के MLA को खरीदने में जुटी भाजपा, एक MLA की कीमत 25 करोड़, देखें
https://youtu.be/Js1jwS1OXcM